बड़ी राहत! टल गई तीन दिन की बैंक हड़ताल, सभी बैंक समय पर खुले

Oct 04, 2026 - 11:54
0 0
बड़ी राहत! टल गई तीन दिन की बैंक हड़ताल, सभी बैंक समय पर खुले

bank strike cancle

भारतीय बैंक संघ (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद तीन दिनों की प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को टाल दिया गया है। रविवार देर रात हुए इस फैसले के बाद, आज बैंक अपने निर्धारित समय के अनुसार सामान्य रूप से खुले रहेंगे और कामकाज सुचारू रूप से चलेगा।

 

28 से 30 सितंबर तक होने वाली वाली इस हड़ताल को चलते बैंक से जुड़े काम भी प्रभावित होने वाले थे। इसी के चलते देशभर के सभी सरकार बैंक रविवार को भी खुले थे। बहरहाल हड़ताल टलने संबंधी फैसले से सभी ने राहत की सांस ली है।

IBA से मिले आश्वासन पर हड़ताल स्थगित

UFBU ने कहा कि हड़ताल टालने का यह फैसला यूनियनों की मांगों पर IBA से मिले आश्वासन के बाद लिया गया है। अब IBA और UFBU की एक हाई-लेवल कमेटी बनाई जाएगी, जो बाकी शनिवारों को भी छुट्टी घोषित करने की मांग पर चर्चा करेगी। यह कमेटी संभावित विकल्पों पर विचार करेगी और सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ ऐसे समाधान पर काम करेगी जो सभी को मंजूर हो और जिसमें बैंक ग्राहकों के हितों का भी ध्यान रखा जाए।

 

संगठन ने पहले ही ये बात साफ कर दी है कि फिलहाल हड़ताल केवल टाली गई है, ना कि रद्द की गई है। यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 26 अक्टूबर से वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं।

इन मुद्दों पर बनी सहमति

बैंकिंग क्षेत्र में बचे हुए सभी शनिवारों को अवकाश घोषित करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया जाएगा, जो सभी पक्षों से चर्चा कर समाधान निकालेगी।

 

 स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए प्रदर्शन से जुड़े प्रोत्साहन (PLI) योजना पर चर्चा शुरू होगी। यूनियनों की आपत्तियों को दूर करने के लिए संशोधित प्रस्ताव सरकार के पास भेजा जाएगा।

 

 यूएफबीयू ने अपने बयान में 8 मार्च 2024 की बैठक में सूचीबद्ध रहे बाकी बचे अन्य मुद्दों पर भी जल्द से जल्द आपसी सहमति से समाधान निकालने की बात कही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User