होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का लगभग पूरा कंट्रोल? ट्रंप के दावे से मचा हड़कंप ; तेल के दाम चढ़े

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर अपनी पोस्ट में कहा, 'मैं ईरान को बातचीत की मेज पर लाने की कोशिश नहीं कर रहा हूं, जैसा कि ABC फेक न्यूज ने रिपोर्ट किया है. मुझे जरा भी परवाह नहीं है
कि वे एक बेकार समझौते पर हस्ताक्षर करते हैं या नहीं। मुझे हमारी वर्तमान स्थिति कहीं बेहतर लगती है, जिसमें होर्मुज पर लगभग पूर्ण नियंत्रण है और उनकी अर्थव्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो रही है।
गौरतलब है कि ट्रंप इससे पहले भी कई बार दावा कर चुके हैं कि अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है। हालांकि, ईरान ने इन दावों को खारिज किया है और कहा है कि इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर नियंत्रण अभी भी उसके पास है। ALSO READ: Trump का खर्ग द्वीप पर बड़ा दावा, कहा- 'पूरी तरह तबाह'; होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर आमने-सामने अमेरिका-ईरान
अमेरिका का चाबहार और केशम द्वीप पर हमला
अमेरिकी सेना ने मंगलवार को ईरान में चाबहार और केशम द्वीप समेत कई अहम ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया। IRGC के ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, यह सैन्य कार्रवाई होर्मुज में कमर्शियल शिप और क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैनिकों पर ईरान की ओर से किए गए हालिया हमलों के जवाब में किया गया। वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने धमकी दी कि अगर ईरान ने इस हमले का जवाब दिया, तो उसे और भी सख्त परिणाम भुगतने होंगे।
कच्चा तेल 96 डॉलर पार
दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने से कच्चे तेल के दाम फिर आसमान पर पहुंच गए। ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया तो WTI क्रूड भी 90 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर है। इंडियन बास्केट में कच्चे तेल की कीमत 90.53 डॉलर प्रति बैरल हो गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)