Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

Oct 04, 2026 - 11:54
0 0
Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

market ki baat share market review 19 september Photo AI Generated

Share Market Weekly Review : अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के बढ़ने से क्रूड के दाम आसमान पर पहुंच गए। इसका भारतीय शेयर बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा। गणेश चतुर्थी की वजह से इस हफ्ते शेयर बाजार में 4 दिन ही काम हुआ। सेंसेक्स में 487 अंकों की गिरावट दर्ज की गई तो निफ्टी भी 52 अंकों की गिर गया। 4 दिन बाजार लाल निशान में तो 1 दिन हरे निशान में रहा। जानिए मार्केट ट्रेड और निवेशकों के लिए कैसा रहेगा सितंबर का तीसरा सप्ताह।

 

कैसी रही सेंसेक्स और निफ्टी की चाल

सोमवार को गणेश चतुर्थी की वजह से बाजार बंद रहे। मंगलवार को सेंसेक्स 778 अंक की भारी गिरावट के साथ 74,004 पर बंद हुआ। निफ्टी 280 अंक गिरकर 23119 पर बंद हुआ। इस बड़ी गिरावट के कारण निवेशकों की लगभग 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति डूब गई। गुरुवार को सेंसेक्स 22 अंक गिरकर 74315 पर बंद हुआ। निफ्टी 53 अंक बढ़कर 23271 पर आ गया।

 

बुधवार को सेंसेक्स 333 अंकों की बढ़त के साथ 74337 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 99 अंक बढ़कर 23218 पर आ गया। गुरुवार को सेंसेक्स 20 अंक गिरकर 74295 पर बंद हुआ। निफ्टी 76 अंक बढ़कर 23346 पर आ गया। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 20 अंक गिरकर 74295 पर बंद हुआ। निफ्टी 76 अंक बढ़कर 23346 पर आ गया।

 

इन फैक्टर्स से तय हुई बाजार की चाल

बाजार विशेषज्ञ मनीष उपाध्याय ने कहा, यह हफ्ता भारी उठापटक वाला रहा। क्रूड की ऊंची दरों से बाजार में बिकवाली हावी रही। डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर बना हुआ है। अमेरिकी बाजारों में सुस्ती और एआई (AI) शेयरों में आई गिरावट का असर एशियाई और भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर बढ़ाने संबंधी फैसले से भी वैश्विक शेयर बाजार दबाव में रहें। विदेशी निवेशकों ने जमकर बिकवाली की।

 

कैसा रहेगा अगला हफ्ता?

उपाध्याय ने कहा कि सितंबर के चौथे हफ्ते भी शेयर बाजार रेंज बाउंड ही रहेगा। फेड रिजर्व के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पर भी ब्याज दर बढ़ाने को लेकर दबाव बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि बाजार में तेजी की स्थिति में मुनाफा वसूली की संभावना है। निफ्टी में नीचे में 22800 पर महत्वपूर्ण सपोर्ट है। अगर बाजार इससे नीचे बंद होता है तो आने वाले दिनों में बाजार में और गिरावट आ सकती है। ऊपर में बाजार 23,500 तक आ सकता है। उसके ऊपर क्लोजिंग पर बाजार 23800 तक आने की संभावना है।

 

NSE के IPO को कैसा रिस्पांस 

NSE के 22,569 करोड़ रुपये के मेगा IPO को निवेशकों से सकारात्मक रिस्पॉन्स मिला है। 17 सितंबर को खुलने के बाद यह इश्यू अपने दूसरे ही दिन पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया। NSE का 22,500-23,500 करोड़ रुपए का मेगा आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 17 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक खुलेगा। कंपनी ने 1,700-1,785 का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी ने पहले अधिकतम 14.89 करोड़ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन अपडेटेड ड्राफ्ट में यह संख्या घटकर करीब 12.64 करोड़ शेयर रह गई है।

 

चंद्रशेखरन फिर टाटा के चेयरमैन

टाटा संस बोर्ड ने एन चंद्रशेखरन को टाटा समूह के अध्यक्ष के रूप में अगले 5 साल के कार्यकाल के लिए फिर से नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। चंद्रशेखरन फरवरी 2017 से टाटा संस के चेयरमैन पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रिजर्व बैंक के निर्देशों का पालन करते हुए कंपनी को सार्वजनिक (गो पब्लिक) करने और बाजार में लिस्ट कराने की मंजूरी दी गई।

 

अमेरिका में ब्याज दर बढ़ी

अमेरिका में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी का बड़ा फैसला लिया है। फेड रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की वृद्धि की है, जिससे अब ब्याज दरें बढ़कर 3.75 प्रतिशत से 4 प्रतिशत की नई लक्ष्य सीमा में पहुंच गई हैं। खास बात यह है कि अमेरिका में साल 2023 के बाद यह पहला मौका है जब ब्याज दरों में इजाफा किया गया है।

अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User