बैंक हड़ताल से पहले बड़ी राहत! इस रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी और ग्रामीण बैंक

Oct 04, 2026 - 11:54
0 0
बैंक हड़ताल से पहले बड़ी राहत! इस रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी और ग्रामीण बैंक

State Bank of India

28 सितंबर से शुरू हो रही बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल से पहले आम नागरिकों के लिए राहत भरी खबर आई है। केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि रविवार, 27 सितंबर 2026 को देश के सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (PSBs) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs) सामान्य दिनों की तरह चालू रहेंगे। ALSO READ: 23 सितंबर को कहां और क्यों बंद रहेंगे बैंक, जानिए वजह

 

आरबीआई ने भी कहा है कि 27 सितंबर को सभी बैंक शाखाएं, प्रशासनिक कार्यालय, एटीएम-लिंक शाखाएं और करेंसी चेस्ट पूरी तरह से कार्यरत रहेंगे।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा 28 से 30 सितंबर तक 3 दिनों की हड़ताल का आह्वान किया गया है। वीकेंड की छुट्टियों और आगामी हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं लंबे समय तक ठप न रहें, इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार और रिजर्व बैंक ने रविवार को बैंक शाखाएं खुली रखने का फैसला लिया है।

 

26 को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को हैं। इसके बाद अगर 3 दिन की हड़ताल होती है तो इस स्थिति बैंक सेवाएं लगातार 5 दिन बाधित हो सकती थी। ग्राहकों की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए ही यह फैसला किया गया है।
 

क्या है हड़ताली बैंककर्मियों की मांग?

UFBU ने अपनी मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल का एलान किया है। यूनियनों की मुख्य मांगों में हफ्ते में 5 दिन बैंकिंग और परफॉर्मेंस इंसेंटिव की समीक्षा शामिल है। बैंक कर्मी एनपीएस की जगह ओपीएस के साथ ही खाली पद भरने और ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाने की भी मांग कर रहे हैं। इन मांगों को लेकर बैंककर्मी 11 सितंबर को भी हड़ताल पर थे।

 

ऑनलाइन सेवाएं चालू

भले ही बैंक शाखाएं बंद हो लेकिन ऑनलाइन सेवाएं पहले की तरह ही चलती रहेगी। यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए आप आसानी से ऑनलाइन लेन-देन कर सकेंगे। एटीएम भी रोजाना की तरह चालू रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User