अमेरिका में इतिहास रचेगा भारत का एस्सार ग्रुप: 18 अरब डॉलर की लागत से बनेगा सबसे बड़ा स्टील प्लांट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में कहा कि एस्सार की अमेरिकी सब्सिडियरी Mesabi Metallics आयोवा में अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट बनाने की योजना पर काम करेगी।
ट्रंप ने कहा कि यह प्लांट हर साल करीब 1 करोड़ टन स्टील का उत्पादन करेगा। यह अमेरिका में एक ही जगह पर बनने वाले सबसे बड़े स्टील प्लांट्स में शामिल होगा। यहां स्टील की पूरी प्रक्रिया अमेरिका में ही होगी। इस प्लांट में 2030 से प्रोडक्शन शुरू होने का अनुमान है। इस प्लांट में हर साल 10 मिलियन टन स्टील का प्रोडक्शन होगा।
इस परियोजना से निर्माण के दौरान करीब 6000 नौकरियां पैदा होंगी। प्लांट और माइन के संचालन से लगभग 2000 स्थायी मैन्युफैक्चरिंग और माइनिंग नौकरियां मिलेंगी।
A landmark day for Essar and Mesabi Metallics
— Essar (@Essar) September 29, 2026
At the White House today, President Donald J. Trump announced Essar-backed Mesabi Metallics' $18 billion investment to create a fully integrated American steel company, in the presence of Ravi Ruia, Vice Chairman & Founder, Essar… pic.twitter.com/yDWOWFa1Bl
ट्रंप टैरिफ का असर
गौरतलब है कि अमेरिका ने विदेशी स्टील पर 50% टैरिफ लगाया हुआ है। भारत समेत दुनिया के बड़े स्टील उत्पादकों के लिए अमेरिका को सीधे स्टील निर्यात करना महंगा हो गया है। ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने इस टैरिफ को अमेरिका में निवेश आकर्षित करने की अपनी नीति की सफलता के तौर पर पेश किया।
1969 में हुई थी एस्सार ग्रुप की शुरुआत
एस्सार ग्रुप की शुरुआत 1969 में शशि रुइया और रवि रुइया भाइयों ने की थी। यह ग्रुप एनर्जी और माइनिंग से लेकर टेक्नोलॉजी और रिटेल जैसे कई सेक्टर में काम करता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)