Rise and Fall 2 में मचा बवाल, शहजाद पूनावाला संग मारपीट, सिवेत तोमर ने जमीन पर पटका, फाड़ दिया कुर्ता!

Oct 04, 2026 - 12:01
0 0
Rise and Fall 2 में मचा बवाल, शहजाद पूनावाला संग मारपीट, सिवेत तोमर ने जमीन पर पटका, फाड़ दिया कुर्ता!

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में बवाल मच गया है। शो के तीसरे ही एपिसोड में ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। गेम शो के दौरान प्रतियोगियों के बीच जुबानी जंग इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई और हिंसा तक जा पहुंची।

 

विरेंद्र सहवाग द्वारा होस्ट किए जा रहे शो के पहले ही हफ्ते में बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला और सिवेत तोमर के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान शहजाद के कपड़े फट गए और वे जमीन पर धड़ाम से गिर गए। 

 

अल्टीमेट रूलर रेस और कमजोर फैसले का विवाद

एपिसोड 3 की शुरुआत बेसमेंट और पेंटहाउस दोनों ही जगहों पर रणनीतिक चर्चाओं के साथ हुई। बेसमेंट में प्रतियोगी अपनी नॉमिनेशन रणनीति पर बात कर रहे थे, वहीं पेंटहाउस में रह रहे 'रूलर्स' अपने अगले दांव-पेच तय कर रहे थे। इसी बीच शो में 'अल्टीमेट रूलर रेस' की घोषणा हुई। इस रेस को जीतने वाले प्रतियोगी को टावर के अहम फैसले लेने की शक्ति और इस हफ्ते बेघर होने से सुरक्षा मिलने वाली थी।

 

हालाँकि, रेस शुरू होने से पहले रूलर्स को आपसी सहमति से किसी एक ऐसे प्रतियोगी को बाहर करना था, जिसे वे सबसे कमज़ोर फैसला लेने वाला मानते हों। वोटिंग के दौरान कई रूलर्स ने सिवेत तोमर को निशाने पर लिया, जबकि करन पटेल ने शहज़ाद पूनावाला का नाम लिया। इस वोटिंग प्रक्रिया ने सिवेत और शहज़ाद के बीच बढ़ रही दरार को सबके सामने ला दिया, जो शुरुआत में एक साथ मिलकर खेलने का दावा कर रहे थे।

 

सिवेत का शहज़ाद पर तीखा हमला

वोटिंग से बौखलाए सिवेत तोमर ने शहज़ाद पूनावाला पर तीखे ज़बानी हमले किए। सिवेत ने अपनी भड़ास निकालते हुए कहा, "फट्टू आदमी... पीठ पीछे कहता है साथ देना।" उन्होंने आगे जोड़ा, "स्ट्रॉन्ग वो होता है ना जिसके आगे तुम हाथ जोड़कर आते हो कि साथ देना है मेरा जब स्वरा के आगे मैं खड़ा हूँगा।" इतना ही नहीं, सिवेत ने शहज़ाद और तेज प्रताप यादव को नसीहत देते हुए कहा कि अपनी जुबान की भी कोई कीमत रखा करो।

 

आखिरकार बहुमत के आधार पर सिवेत को सबसे कमजोर फैसला लेने वाला घोषित कर रेस से बाहर कर दिया गया। इसके बाद सिवेत को अधिकार मिला कि वे किसी एक रूलर को कमजोर बताकर बाहर करें। उन्होंने शहज़ाद का नाम चुना। शहज़ाद ने करन को, करन ने स्वरा को और स्वरा ने राज को रेस से बाहर कर दिया। इस प्रक्रिया के अंत में प्रियंका चाहर चौधरी, तेज प्रताप यादव और इरीना रुदाकोवा 'अल्टीमेट रूलर' के खिताब की पहली तीन दावेदार बनकर उभरीं।

 

जुबानी जंग में हाथापाई

असली हंगामा तब शुरू हुआ जब सिवेत तोमर, जिन्होंने पहले स्वरा भास्कर से बात न करने का फैसला किया था, उनसे बातचीत करते नज़र आए। शहज़ाद पूनावाला ने सिवेत के इस अचानक बदलते रुख और दोगलेपन पर सवाल उठा दिया। देखते ही देखते दोनों का झगड़ा इतना उग्र हो गया कि नियंत्रण से बाहर चला गया।

 

बहस के दौरान आपा खो चुके सिवेत ने शहज़ाद की गर्दन पकड़ ली और उन्हें ज़ोर से नीचे धकेल दिया। इस हाथापाई में शहज़ाद पूनावाला का कुर्ता फट गया और उन्हें चोटें भी आईं। टावर के कड़े नियमों के तहत शो में किसी भी तरह की शारीरिक हिंसा पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इस गंभीर नियम उल्लंघन के कारण मेकर्स ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सिवेत तोमर को तुरंत प्रभाव से शो से एविक्ट कर दिया।

 

स्वरा भास्कर और करन पटेल का वॉकआउट

सिवेत तोमर को बेघर किए जाने के फैसले से शो के दो अन्य बड़े नाम—अभिनेत्री स्वरा भास्कर और टीवी स्टार करन पटेल बेहद असहमत नज़र आए। उनका मानना था कि इस पूरी लड़ाई में शहज़ाद पूनावाला का उकसावा भी बराबर की भूमिका निभा रहा था, इसलिए केवल सिवेत पर कार्रवाई करना एकतरफा है। इस फैसले के विरोध में स्वरा और करन ने भी सिवेत का समर्थन करते हुए टावर से वॉकआउट करने का फैसला लिया, जिससे शो का पूरा समीकरण बिगड़ गया।

 

वीरेंद्र सहवाग द्वारा होस्ट किया जा रहा यह रियलिटी शो अमेज़न प्राइम वीडियो (Prime Video) पर मुफ्त में स्ट्रीम हो रहा है और इसके नए एपिसोड हर दोपहर 12 बजे रिलीज़ किए जाते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि तीन बड़े कंटेस्टेंट्स के इस अचानक एग्जिट के बाद टावर का खेल क्या मोड़ लेता है!

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User