बैंक हड़ताल से पहले बड़ी राहत! इस रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी और ग्रामीण बैंक

आरबीआई ने भी कहा है कि 27 सितंबर को सभी बैंक शाखाएं, प्रशासनिक कार्यालय, एटीएम-लिंक शाखाएं और करेंसी चेस्ट पूरी तरह से कार्यरत रहेंगे।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा 28 से 30 सितंबर तक 3 दिनों की हड़ताल का आह्वान किया गया है। वीकेंड की छुट्टियों और आगामी हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं लंबे समय तक ठप न रहें, इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार और रिजर्व बैंक ने रविवार को बैंक शाखाएं खुली रखने का फैसला लिया है।
26 को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को हैं। इसके बाद अगर 3 दिन की हड़ताल होती है तो इस स्थिति बैंक सेवाएं लगातार 5 दिन बाधित हो सकती थी। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही यह फैसला किया गया है।
क्या है हड़ताली बैंककर्मियों की मांग?
UFBU ने अपनी मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल का एलान किया है। यूनियनों की मुख्य मांगों में हफ्ते में 5 दिन बैंकिंग और परफॉर्मेंस इंसेंटिव की समीक्षा शामिल है। बैंक कर्मी एनपीएस की जगह ओपीएस के साथ ही खाली पद भरने और ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाने की भी मांग कर रहे हैं। इन मांगों को लेकर बैंककर्मी 11 सितंबर को भी हड़ताल पर थे।
ऑनलाइन सेवाएं चालू
भले ही बैंक शाखाएं बंद हो लेकिन ऑनलाइन सेवाएं पहले की तरह ही चलती रहेगी। यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए आप आसानी से ऑनलाइन लेन-देन कर सकेंगे। एटीएम भी रोजाना की तरह चालू रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)