पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े: नायरा एनर्जी ने पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए किया महंगा

Oct 04, 2026 - 11:54
0 0
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े: नायरा एनर्जी ने पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए किया महंगा

nayara petrol price hike

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बाद नायरा एनर्जी ने देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया है। नई कीमतें शनिवार सुबह से ही लागू हो गई हैं। नायरा के देशभर में 7,000 से अधिक पेट्रोल पंप हैं।

 

रिटेल कीमतों और बढ़ती लागत के बीच के अंतर को कम करने के लिए नायरा ने यह फैसला लिया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद भोपाल में एक लीटर पेट्रोल 119.54 रुपए में मिल रहा है। वहीं डीजल के दाम 102.64 रुपए प्रति लीटर है।

 

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में जब ईरान संघर्ष के कारण ग्लोबल एनर्जी सप्लाई प्रभावित हुई थी, तब कंपनी ने 26 मार्च को भी पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया था। हालांकि, बाद में जब पश्चिम एशिया में तनाव कम हुआ और अंतरराष्ट्रीय क्रूड के दाम घटे, तो कंपनी ने 1 जुलाई को पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर सस्ता कर दिया था।

 

सरकारी कंपनियों ने नहीं बढ़ा दाम

अभी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं जियो ने भी अभी कोई बदलाव नहीं किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User