महंगाई की मार : 1 अक्टूबर से बढ़ेंगे टीवी, एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन का दाम

Oct 04, 2026 - 11:54
0 0
महंगाई की मार : 1 अक्टूबर से बढ़ेंगे टीवी, एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन का दाम

electronic products price hike

त्योहारी सीजन में टीवी, एसी, वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर खरीदना महंगा होने वाला है। एलजी, गोदरेज और ब्लू स्टार सहित कई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों ने 1 अक्टूबर से कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

 

नवरात्रि, दशहरा और दिवाली पर लोग अपने घरों के लिए नई चीजें खरीदते हैं। टीवी, रेफ्रिजरेटर, एसी और अन्य घरेलू इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की बिक्री आमतौर पर त्योहारी सीजन में बढ़ जाती है। इस बार एसी, टीवी और वॉशिंग मशीन खरीदने के लिए लोगों को ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं।

 

क्यों बढ़ेंगे दाम?

प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों ने त्योहारी सीजन में ग्राहकों को झटका देने की तैयारी कर ली है। धातुओं की बढ़ती कीमतें, विदेशी मुद्रा बाजार में तीव्र उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक अस्थिरता के कारण त्योहारी सीजन में भारतीय उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार पड़ रही है, जिससे ग्राहकों को बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। प्रमुख घरेलू उपकरण और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माताओं ने 1 अक्टूबर 2026 से एयर कंडीशनर, एलईडी टीवी और वॉशिंग मशीन के दाम बढ़ाने की तैयारी कर ली है।

 

इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों ने 2026 में तीसरी बार दाम बढ़ाने का फैला किया है। तांबा, स्टील, एल्युमिनियम और कच्चे तेल के उत्पादों जैसे प्रमुख कच्चे माल की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी, साथ ही ट्रांसपोर्टेशन के खर्च में हुई वृद्धि इसके सीधे कारण हैं।

 

कितने बढ़ सकते हैं दाम?

मीडिया खबरों के अनुसार, एसी, टीवी और अन्य घरेलू उपकरणों की कीमतों में 8 प्रतिशत तक की वृद्धि होने की संभावना है। एयर कंडीशनर (एसी) की कीमतों में तत्काल 5 से 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी, वहीं कई निर्माता वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और एलईडी टीवी की कीमतों में भी 3 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User