Exclusive : बिहार के सरकारी स्कूलों में होगी हुनर की पढ़ाई, छठी क्लास से शुरू होगा यह खास कोर्स

Oct 07, 2026 - 15:28
0 0
Exclusive : बिहार के सरकारी स्कूलों में होगी हुनर की पढ़ाई, छठी क्लास से शुरू होगा यह खास कोर्स

पटना से अनुराग प्रधान की रिपोर्ट

बिहार के सरकारी स्कूलों में 2027 से विद्यार्थियों को किताबी पढ़ाई के साथ रोजगारपरक कौशल और व्यावसायिक शिक्षा देने की तैयारी की जा रही है. राज्य सरकार स्कूलों में सीबीएसइ की तर्ज पर छठी कक्षा से ही विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार व्यावसायिक एवं रोजगारपरक कोर्स चुनने का अवसर प्रदान करेगी. इसे 2027 से चरणबद्ध तरीके से लागू करने की तैयारी है. इसके लिए सभी संबंधित जैसे उद्योग, युवा कौशल विभाग, खेल आदि विभागों के साथ बैठक कर इसका खाका तैयार किया जायेगा.

मुख्य बातें

  • सरकारी स्कूलों में छठी कक्षा से रोजगारपरक कोर्स चुन सकेंगे छात्र, 2027 से लागू करने की तैयारी
  • विद्यार्थियों के बीच व्यावसायिक शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया है

कौशल विकास से जोड़ेगी स्कूली शिक्षा

इस व्यवस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के दौरान ही ऐसे कौशल से जोड़ना है, जिनका इस्तेमाल वे आगे नौकरी, स्वरोजगार या अपना उद्यम शुरू करने में कर सकें. व्यावसायिक शिक्षा को सामान्य पढ़ाई के साथ जोड़कर विद्यार्थियों को अलग-अलग रोजगार क्षेत्रों की जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा. मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि व्यावसयिक शिक्षा को रोजगार और बदलते तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने पर विशेष बल दिया जायेगा. विद्यार्थियों के बीच व्यावसायिक शिक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया है. ट्रेड की समीक्षा की जायेगी. इसके बाद इसे कोर्स में जोड़ा जायेगा.

9वीं से 12वीं तक ट्रेड का विकल्प

अभी फिलहाल वोकेशनल कोर्स का चयन नौवीं से हो जाता है. लेकिन वोकेशनल कोर्स में काफी कम संख्या है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि वोकेशनल कोर्स में छात्रों की संख्या बढ़ाई जायेगी. इसके लिए अधिक-से-अधिक स्टूडेंट्स को जागरूक करना है. जागरूक करने के लिए जिम्मेदारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को दी गयी है. कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को उपलब्ध ट्रेड में से किसी एक का चयन करने के लिए बिहार बोर्ड अवसर देगा. प्रत्येक विद्यालय में दो ट्रेड संचालित किया जायेगा. हर ट्रेड के साथ उससे जुड़े संभावित जॉब रोल भी निर्धारित किये जायेंगे. इससे विद्यार्थियों को यह समझने में मदद मिलेगी कि किसी कौशल का प्रशिक्षण लेने के बाद वे किन क्षेत्रों में रोजगार या स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं.

ये वोकेशनल ट्रेनिंग कोर्स होंगे

स्कूलों में विद्यार्थियों की रुचि और स्थानीय जरूरत के अनुसार कई क्षेत्रों में व्यावसायिक शिक्षा शुरू होगी. इनमें प्रमुख रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, टेलीकॉम, आइटी और आइटी आधारित सेवाएं, कृषि, मेड-अप्स एंड होम, फर्निशिंग, रिटेल जैसे ट्रेड शामिल हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर में विद्यार्थियों को जूनियर टेक्नीशियन, सोलर उपकरणों तथा ईवी चार्जिंग स्टेशन से जुड़े कौशल की जानकारी दी जायेगी. आगे की कक्षाओं में सोलर पैनल इंस्टॉलेशन टेक्नीशियन जैसे रोजगारपरक कौशल का प्रशिक्षण भी प्रस्तावित है.

प्रमुख वोकेशनल ट्रेड और संभावित अवसर

ट्रेड का नामसंभावित प्रशिक्षणकरियर/जॉब रोल
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयरजूनियर टेक्नीशियन, सोलर उपकरण, ईवी चार्जिंगसोलर पैनल इंस्टॉलेशन टेक्नीशियन, मेंटेनेंस
आईटी एवं आईटीईएसबुनियादी कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर एवं डिजिटल स्किलडाटा एंट्री ऑपरेटर, आईटी सपोर्ट
कृषि एवं संबंधित क्षेत्रआधुनिक कृषि तकनीक, कटाई उपरांत प्रबंधनकृषि-उद्यमी, लोकल एग्री-टेक्नीशियन
रिटेल एवं टेलीकॉमकस्टमर केयर, रिटेल मैनेजमेंटरिटेल सेल्स एसोसिएट, टेलीकॉम सपोर्ट

बिहार की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पढ़ाई के साथ हुनर पर जोर

हाल में हुए बैठक में शिक्षा मंत्री ने मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि व्यावसायिक शिक्षा के जरिये विद्यार्थियों को केवल परीक्षा आधारित ज्ञान देने के बजाय व्यावहारिक कौशल, कार्यस्थल की समझ, रोजगार के अवसर और उद्यमिता से परिचित कराने पर जोर होगा. इससे विद्यार्थी 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के साथ-साथ कौशल आधारित रोजगार और स्वरोजगार के विकल्पों पर भी विचार कर सकेंगे. राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीइआरटी) को इस दिशा में पहल करने को कहा गया है.

Also Read: बिहार के इन शिक्षकों की जायेगी नौकरी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद खतरा, जानिए पूरा मामला...

The post Exclusive : बिहार के सरकारी स्कूलों में होगी हुनर की पढ़ाई, छठी क्लास से शुरू होगा यह खास कोर्स appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User