Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें बिहार-UP में कैसा रहेगा मौसम

Oct 15, 2026 - 12:18
0 0
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें बिहार-UP में कैसा रहेगा मौसम

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 15 अक्टूबर को कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने और झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई गई है. पंजाब में कई जगहों पर बारिश की संभावना है.

बिहार और उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में 15 अक्टूबर को ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है. उत्तर प्रदेश में पश्चिमी हिस्सों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें: सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल में रखा गया, अजिंक्य शिंदे बोले- हम डरने वाले नहीं

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान बारिश

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, कोलकाता और दक्षिण बंगाल के कुछ इलाकों में 15 से 17 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 15 अक्टूबर को कोलकाता, उत्तर 24 परगना, हावड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इससे दुर्गा पूजा के पंडालों में घूमने वालों को परेशानी हो सकती है.

The post Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें बिहार-UP में कैसा रहेगा मौसम appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User