सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' के पोस्टर पर हुआ था बवाल, अब राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- टीम को मिली सीख

Oct 10, 2026 - 22:05
0 0
सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' के पोस्टर पर हुआ था बवाल, अब राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- टीम को मिली सीख

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की जिंदगी पर बन रही बायोपिक 'दादा' लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म में सौरव गांगुली का किरदार बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव निभा रहे हैं। हाल ही में सौरव गांगुली के बर्थडे पर फिल्म पहला पोस्टर रिलीज हुआ था। 

 

फिल्म के पहले फर्स्ट लुक पोस्टर को लेकर दर्शकों और क्रिकेट फैंस का गुस्सा देखने को मिला था। फैंस का दावा था कि पोस्टर अत्यधिक एडिटेड और एआई से तैयार किया गया लगता है, जिससे सौरव गांगुली के प्रति वास्तविक भावनाएं गायब थीं।

 

अब राजकुमार राव ने इस विवाद पर खुलकर अपनी राय रखी है। एक हालिया इंटरव्यू में इस विवाद पर बात करते हुए राजकुमार राव ने स्वीकार किया कि पोस्टर को लेकर हुई आलोचना जायज थी। उन्होंने कहा, जिस टीम ने यह पोस्टर बनाया था, उन्हें इस बात की सीख मिल गई है कि काम में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। थोड़ा समय लीजिए, कोई हड़बड़ी नहीं है। लेकिन इस आलोचना से टीम को यह भी समझ आ गया कि सौरव गांगुली की फैन फॉलोइंग कितनी दीवानी और सचेत है।

 

A post shared by Luv Films (@luv_films)

 

विक्रमादित्य मोटवाने के निर्देशन में बन रही इस बायोपिक के संदर्भ में बात करते हुए राजकुमार राव ने फिल्म इंडस्ट्री में एआई के बढ़ते इस्तेमाल पर भी अपनी चिंता जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि एआई को केवल एक सहयोगी टूल की तरह इस्तेमाल किया जाना चाहिए, न कि इंसानी मेहनत और भावनाओं के विकल्प के रूप में।

 

राजकुमार राव ने कहा, तकनीक के फायदे और नुकसान दोनों होते हैं। एआई का आना तय है, आप इसे रोक नहीं सकते, लेकिन इसे एक सपोर्टिंग टूल की तरह ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। आप इस पर पूरी तरह निर्भर नहीं हो सकते। अगर ऐसा होता है, तो लाखों लोगों की आजीविका प्रभावित हो सकती है। आप एक कमरे में बैठकर सब कुछ रीक्रिएट नहीं कर सकते और न ही इंसानी भावनाओं का कोई विकल्प खोज सकते हैं। एआई जो काम करता है, उसमें साफ दिखता है कि वह नकली है।


ALSO READ: ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पूनम पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड अदाओं से ढाया कहर
 

कोलकाता के ईडन गार्डन्स और 'दादा' के घर में शूटिंग

सौरव गांगुली के जीवन को पर्दे पर प्रामाणिक रूप से उतारने के लिए राजकुमार राव और पूरी टीम ने कोलकाता में काफी समय बिताया है। इस दौरान फिल्म के कुछ बेहद महत्वपूर्ण दृश्य खुद सौरव गांगुली के घर और ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शूट किए गए हैं।

 

अपने अनुभव को साझा करते हुए राजकुमार ने बताया कि उन्होंने दादा के साथ बहुत वक्त बिताया। उन्होंने कहा, मैंने उनसे कई बार मुलाकात की। हमने उनके घर और ईडन गार्डन्स पर शूटिंग की है। उन्होंने अपने जीवन के कई ऐसे पहलू और निजी किस्से हमारे साथ साझा किए, जो वे आमतौर पर कैमरों के सामने नहीं बोलते। एक कप्तान के रूप में उन्होंने भारतीय क्रिकेट की जो नींव रखी, उसी का नतीजा आज की टीम है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User