कोलकाता में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, पिस्तौल-कारतूस बरामद, मालिक फरार

Oct 15, 2026 - 12:18
0 0
कोलकाता में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, पिस्तौल-कारतूस बरामद, मालिक फरार

कोलकाता से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने कोलकाता के नदियाल थाना क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने वाली एक इकाई का भंडाफोड़ किया है. मंगलवार रात एक मकान पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने पिस्तौल, कारतूस और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने के संदेह वाले उपकरण जब्त किये. पुलिस के मुताबिक, इकाई का मालिक फरार है और अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

गुप्त सूचना पर एसटीएफ ने की छापेमारी

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने मंगलवार रात कोलकाता बंदरगाह के नदियाल थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में छापा मारा. तलाशी के दौरान वहां से 7 एमएम की 2 पिस्तौल और देश में बने 2 हथियार बरामद किये गये.

कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण जब्त

पुलिस ने मौके से विभिन्न बोर के कारतूस और कारतूस के खोखे भी बरामद किये. इसके अलावा ऐसे कुछ उपकरण भी जब्त किये गये हैं, जिनका हथियार बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है. इनमें हथौड़े, आरी और ड्रिल मशीन शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल एसटीएफ ने बिहार-झारखंड के 4 हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार, पिस्तौल और कारतूस बरामद

घर के मालिक की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी

एसटीएफ अधिकारी के अनुसार, अब तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. इकाई का मालिक फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अवैध हथियार बनाने के काम में अन्य लोग शामिल थे या नहीं.

अवैध हथियार फैक्ट्री से बरामद सामान. फोटो : प्रभात खबर
अवैध हथियार फैक्ट्री से बरामद सामान. फोटो : प्रभात खबर

हथियारों की आपूर्ति कहां होती थी, इसकी भी जांच

पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच में अवैध गतिविधि में शामिल लोगों की पहचान करने और इकाई के कामकाज का दायरा पता लगाने पर ध्यान दिया जा रहा है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या यहां बनाये गये हथियार अन्य लोगों को सप्लाई किये जा रहे थे.

ये भी पढ़ें: अवैध हथियार के कारखाने का खुलासा, हथियार और उपकरण जब्त, मुख्य आरोपी रमजान अली फरार

The post कोलकाता में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, पिस्तौल-कारतूस बरामद, मालिक फरार appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User