Kal Ka Rashifal 5 October 2026: मिथुन को सफलता-मान, मीन की बढ़ेगी व्यस्तता, जानें कल का राशिफल
Kal Ka Rashifal 5 October 2026: कल सोमवार, 5 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ सकता है. जानें मेष से मीन तक नौकरी, कारोबार, धन और परिवार के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कल का राशिफल
कल का मेष राशिफल
कल मेष राशि वालों को जमीन-जायदाद और स्थायी संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. दोस्तों के साथ संबंध मधुर होंगे. स्वास्थ्य में सुधार होगा.
कल का वृषभ राशिफल
कल भाग्य का साथ मिलने से विवादित मामलों का समाधान निकल सकता है. सरकारी कार्यों में सहयोग मिलेगा और मान-सम्मान बढ़ेगा.
कल का मिथुन राशिफल
कल साहस और पराक्रम से जरूरी कार्यों में सफलता मिलेगी. नौकरी और रोजगार में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. धन लाभ से संतोष मिलेगा.
कल का कर्क राशिफल
कल राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा. घर और बाहर मान-सम्मान बढ़ेगा.
कल का सिंह राशिफल
कल का दिन सिंह रााशि वालों को सुख-शांति और आर्थिक लाभ लेकर आ सकता है. गुप्त शत्रुओं पर विजय मिलेगी. अपनी व्यावहारिक कुशलता और बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान निकालेंगे.
कल का कन्या राशिफल
कल पुराने परिचितों से मुलाकात हो सकती है. अचानक धन लाभ या किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. अपनी सूझबूझ से काम पूरे करेंगे.
ये भी पढ़ें: Kumbh Rashi: साढ़ेसाती खत्म होते ही बदलेगी कुंभ राशि वालों की जिंदगी, जानें करियर पर क्या होगा असर
कल का तुला राशिफल
कल नौकरी में नया पद, अधिकार या जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी. महिलाओं के संपर्क से लाभ हो सकता है.
कल का वृश्चिक राशिफल
कल नौकरी और रोजगार के क्षेत्र में शुभ समाचार मिल सकता है. मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. किसी धार्मिक समारोह या मांगलिक आयोजन में व्यस्त रह सकते हैं.
कल का धनु राशिफल
कल सफलता के नए अवसर मिल सकते हैं. सरकारी कार्यों में प्रगति होगी और शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा. बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है.
कल का मकर राशिफल
कल आपका मन नई योजनाओं और महत्वाकांक्षाओं की ओर आकर्षित रहेगा. रोजगार से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं. नए काम की योजना सफल होने के योग हैं.
कल का कुंभ राशिफल
कल आपको कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है. घर में शुभ कार्य होने के योग हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और संतान की ओर से खुशी मिलेगी.
कल का मीन राशिफल
कल आजीविका में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं. दूर की यात्रा के योग बन रहे हैं. परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है.
The post Kal Ka Rashifal 5 October 2026: मिथुन को सफलता-मान, मीन की बढ़ेगी व्यस्तता, जानें कल का राशिफल appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)