Kumbh Rashi: साढ़ेसाती खत्म होते ही बदलेगी कुंभ राशि वालों की जिंदगी, जानें करियर पर क्या होगा असर

Oct 06, 2026 - 10:10
0 0
Kumbh Rashi: साढ़ेसाती खत्म होते ही बदलेगी कुंभ राशि वालों की जिंदगी, जानें करियर पर क्या होगा असर

Kumbh Rashi Shani Sade Sati 2027: ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, साल 2027 में कुंभ राशि से शानि की साढ़ेसाती खत्म होने वाली है. ऐसा इसलिए क्योंकि 3 जून 2027 को शनि देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि जब कुंभ राशि से शनि की साढ़ेसाती खत्म होगी, तो करियर, व्यापार, पढ़ाई और संतान से जुड़े मामलों क्या बदलाव आएगा.

3 जून 2027 को खत्म होगी साढ़े साती

कुंभ राशि वालों के लिए फिलहाल शनि दूसरे भाव में हैं. ज्योतिष में दूसरे भाव को धन, परिवार और वाणी से जोड़कर देखा जाता है. साढ़ेसाती के दौरान आर्थिक स्थिति, परिवार और रिश्तों को लेकर जिम्मेदारियां और तनाव बढ़ने की बात कही जाती है.

3 जून 2027 के बाद शनि तीसरे भाव में आ जाएंगे. यह भाव साहस, पराक्रम, प्रयास, कम्युनिकेशन, मार्केटिंग, ऑनलाइन काम और छोटे भाई-बहनों से संबंधित माना जाता है.

करियर और बिजनेस में मिल सकता है फायदा

शनि के तीसरे भाव में आने के बाद व्यक्ति अपने प्रयासों को लेकर अधिक गंभीर हो सकता है. जिन कामों को अभी सिर्फ सोच रहे हैं, उन्हें आगे बढ़ाने और उस कार्य पर एक्शन लेने की स्थिति बन सकती है.

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साढ़े साती खत्म होने के बाद बिजनेस शुरू करने, प्रॉपर्टी में निवेश करने और मशीनरी या लोहे से जुड़े काम में आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं.

विवाह के लिए भी महत्वपूर्ण समय

साढ़ेसाती खत्म होने के बाद आने वाले ढाई साल को विवाह के लिहाज से भी महत्वपूर्ण बताया गया है. इस दौरान विवाह की संभावना बेहतर होने की बात कही गई है. हालांकि, वास्तविक परिणाम व्यक्ति की जन्म कुंडली, दशा-महादशा और सातवें भाव की स्थिति पर निर्भर माने जाते हैं.

पढ़ाई और संतान से जुड़े मामलों में बदलाव

शनि की दृष्टि पांचवें भाव पर पड़ने के कारण संतान से जुड़े मामलों में सकारात्मक योग बनने की बात कही गई है. विद्यार्थियों के लिए भी परीक्षा, एडमिशन और कोचिंग से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना बताई गई है.

विदेश जाने और विदेश से जुड़े काम के योग

शनि की दृष्टि 12वें भाव पर पड़ने के कारण विदेश जाने की कोशिश कर रहे कुंभ राशि वालों के लिए यह अवधि महत्वपूर्ण हो सकती है.

विदेश से जुड़े कनेक्शन बनने के साथ इंपोर्ट-एक्सपोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, ट्रांसपोर्टेशन, मार्केटिंग, ऑयल, गैस और पेट्रोल से जुड़े काम में आगे बढ़ने के संकेत बताए गए हैं.

साढ़ेसाती के दौरान करें ये उपाय

शनि की साढ़ेसाती के दौरान शनि के बीज मंत्र- 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः' का 108 बार जाप करने की सलाह दी गई है. मंत्र जाप के लिए किसी ज्योतषीय से सलाह लेना उचित होगा.

साढ़ेसाती के दौरान रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें. सुबह उगते सूर्य को जल चढ़ाएं और विष्णु से जुड़े विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या सुनें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन उपायों से शनि की साढ़ेसाती का कष्ट कम होता है.

ये भी पढ़ें: Shani Gochar 2027: साल 2027 में शनि बदलेंगे चाल, जानें किन लोगों को मिलेगी साढ़ेसाती से मुक्ति और किन्हें रहना होगा सतर्क

The post Kumbh Rashi: साढ़ेसाती खत्म होते ही बदलेगी कुंभ राशि वालों की जिंदगी, जानें करियर पर क्या होगा असर appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User