9 अक्टूबर से 'षडाष्टक योग': बुध-शनि बढ़ाएंगे इन 5 राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन, जानें क्या होगा असर
Budh Shani Shadashtak Yog: 9 अक्टूबर 2026 से बुध और शनि का षडाष्टक योग बनने जा रहा है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह योग तब बनता है, जब बुध-शनि एक-दूसरे से 150 डिग्री कोण पर मौजूद होते हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, बुध-शनि का यह षडाष्टक योग से 5 राशि के जातकों के जीवन में खास परिवर्तन आने वाला है. ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय पांडेय से उन 5 राशि के जातकों पर प्रभाव.
क्या होता है षडाष्टक संबंध?
ज्योतिष शास्त्र में जब दो ग्रह एक-दूसरे से छठे और आठवें स्थान पर (या 150 डिग्री कोण की दूरी पर) रहते हैं, तो इसे षडाष्टक संबंध कहा जाता है. इसे सामान्य तौर पर चुनौतीपूर्ण ग्रह स्थिति माना जाता है. ज्योतिषीय मान्यताओं में छठे स्थान का संबंध रोग, कर्ज और विरोध से तथा आठवें स्थान का संबंध अचानक आने वाली परेशानियों और मानसिक दबाव से जोड़ा जाता है.
हालांकि, किसी व्यक्ति के जीवन पर किसी योग का असर केवल राशि देखकर तय नहीं किया जाता. ज्योतिषीय विश्लेषण में जन्म कुंडली, लग्न, चंद्र राशि और दूसरे ग्रहों की स्थिति भी देखी जाती है.
षडाष्टक योग किन 5 राशि के जातकों के लिए अशुभ
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के लोगों को नौकरी या कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. सहकर्मियों या अधिकारियों के साथ विचारों का मतभेद हो सकता है. इस दौरान गुस्से में कोई फैसला लेने से बचना बेहतर रहेगा. कागजी काम और पैसों से जुड़े मामलों में दस्तावेज अच्छी तरह पढ़ने की सलाह दी जाती है.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के खर्च बढ़ सकते हैं. अचानक होने वाले खर्च से आर्थिक योजना प्रभावित हो सकती है. मानसिक तनाव भी परेशान कर सकता है. परिवार में छोटी बातों को लेकर विवाद न बढ़े, इसका ध्यान रखना बेहतर रहेगा.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के लोगों को स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत बताई गई है. पुरानी स्वास्थ्य परेशानी दोबारा सामने आ सकती है. नौकरी करने वालों पर काम का दबाव बढ़ने की संभावना जताई गई है. इस दौरान अनावश्यक बहस और विवाद से दूरी रखना बेहतर होगा.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए कारोबार से जुड़ी चुनौतियां बढ़ सकती हैं. प्रतिस्पर्धा के कारण दबाव महसूस हो सकता है और कुछ काम तय समय पर पूरे होने में परेशानी आ सकती है. पैसों के लेन-देन, खासकर उधार देने या लेने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के लोगों के सामने अचानक खर्च की स्थिति आ सकती है. बातचीत में गलतफहमी होने से निजी या व्यावसायिक रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है. इसलिए जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचना और जोखिम वाले आर्थिक सौदों से दूरी रखना बेहतर माना गया है.
इस दौरान क्या सावधानी रखें
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, षडाष्टक संबंध के दौरान जल्दबाजी से बचना, अपनी बात शांत तरीके से रखना और पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेना चाहिए. किसी भी काम में आगे बढ़ने से पहले उसके अच्छे और बुरे दोनों पक्षों को देखना बेहतर रहेगा. मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान जैसी गतिविधियों का सहारा लेने की सलाह भी दी जाती है.
ये भी पढ़ें: Kumbh Rashi: पितृ पक्ष में कुंभ राशि के जातक करें 7 आसान काम, खुलेंगे करियर में तरक्की रास्ते
नोट:- षडाष्टक संबंध और उससे जुड़े प्रभाव वैदिक ज्योतिष की मान्यताओं पर आधारित हैं. इन्हें वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित भविष्यवाणी नहीं माना जाता है.
The post 9 अक्टूबर से 'षडाष्टक योग': बुध-शनि बढ़ाएंगे इन 5 राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन, जानें क्या होगा असर appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)