Watch Video : ACP विवेक भगत को लेकर रातोंरात बदला आदेश, अतिरिक्त DCP का चार्ज रुका
Watch Video : दिल्ली सरकार ने 5 अक्टूबर को जारी अपने आदेश में बदलाव करने का फैसला किया है. सरकार ने बताया कि 12 DANIPS अधिकारियों को ADCP का अतिरिक्त कार्यभार देने की प्रक्रिया 25 अगस्त को ही शुरू हो गई थी. यह मौजूदा घटनाक्रम से काफी पहले की बात है. जरूरी मंजूरी मिलने के बाद 5 अक्टूबर को आदेश जारी किया गया था. हालांकि, अब ACP विवेक भगत के मामले में इस आदेश में बदलाव किया जा रहा है. दिल्ली सरकार ने कहा कि बाकी 11 अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी देने का आदेश जारी किया जाएगा. विवेक भगत को फिलहाल ADCP का अतिरिक्त कार्यभार नहीं दिया जाएगा.
ACP विवेक भगत ने खुद नहीं लिया ADCP का अतिरिक्त चार्ज, जांच पूरी होने तक रहेंगे दूर
दिल्ली सरकार ने बताया कि ADCP का अतिरिक्त कार्यभार सिर्फ एक अस्थायी व्यवस्था है. इससे अधिकारी को कोई अतिरिक्त पैसा नहीं मिलता. साथ ही, अतिरिक्त चार्ज पाने वाला अधिकारी नियमित ADCP के सभी कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल नहीं कर सकता. सरकार के मुताबिक, ACP विवेक भगत ने खुद अनुरोध किया है कि महिला पत्रकारों से कथित उत्पीड़न के मामले की जांच पूरी होने तक वह यह अतिरिक्त जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते. उन्होंने कहा है कि जांच पूरी होने और उसका संतोषजनक निष्कर्ष आने तक वह अतिरिक्त कार्यभार स्वीकार नहीं करेंगे.
The post Watch Video : ACP विवेक भगत को लेकर रातोंरात बदला आदेश, अतिरिक्त DCP का चार्ज रुका appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)