Top News 4 October: पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को इजराइल का न्योता, अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की हत्या

मोदी-मछार को इजराइल का न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय कैप्टन स्मित मछार से फोन पर बात की। उन्होंने फ्लाईदुबई के कैप्टन को दुनिया का हीरो करार दिया। साथ ही इजराइल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है। इसके अलावा पीएम मोदी को भी इस समारोह का निमंत्रण दिया है।
इंडोनेशिया में भूकंप का झटका
इंडोनेशिया में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सुबह 5:07 बजे आए भूकंप की तीव्रता 5.2 थी। इसके झटके जमीन के करीब 10 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किए गए।
मैड संधू की गोली मारकर हत्या
पंजाब के अमृतसर में फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात शहर के लोहारका रोड इलाके में हुई। बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ALSO READ: अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप
भारत के खिलाफ इंडीज का सबसे बड़ा रन चेज
शाई होप की कप्तानी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को 5 विकेट से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 351 रन बनाए। लेकिन वेस्टइंडीज ने कप्तान होप की नाबाद 162 रन की तूफानी पारी के दम पर 48.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 352 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। ALSO READ: शाई होप ने नाबाद शतक लगाकर वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ करवाया रिकॉर्ड चेस
एशियन गेम्स में भारत चौथे स्थान पर
एशियन गेम्स 2026 में भारत 21 गोल्ड समेत 85 पदक जीतकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंचा। भारत ने हॉकी और क्रिकेट के साथ ही तीरंदाजी, मुक्केबाजी और कुश्ती में भी शानदार प्रदर्शन किया। 2022 में भारत ने एशियन गेम्स में कुल 106 पदक जीते थे। ALSO READ: पहलवानी में 3 पदक, अमन ने जीता गोल्ड तो इन दो पहलवानों को मिले सिल्वर और ब्रॉंज
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)