उत्तराखंड अब बन रहा है 'खेल भूमि': सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

सरकार ने प्रदेशभर में आधुनिक खेल बुनियादी ढांचे का विस्तार करते हुए 102 मिनी स्टेडियम, 157 खेल मैदान और 7 मल्टीपरपज हॉल विकसित किए हैं। मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि इन आधुनिक सुविधाओं के जरिए गांव-गांव की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का बेहतरीन मंच मिलेगा और उत्तराखंड तेजी से 'खेल भूमि' के रूप में उभर रहा है।
सीएम धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों तक खेल सुविधाओं का विस्तार कर युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न योजनाओं के साथ ही गांव-गांव तक खेल का वातावरण तैयार कर प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का मंच देने के लिए आधुनिक खेल सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।
उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों तक खेल सुविधाओं का विस्तार कर युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न योजनाओं के साथ ही गांव-गांव तक खेल का वातावरण तैयार कर प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे… pic.twitter.com/V3yoa78dF1
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 4, 2026
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)