अमित शाह को दीपके की धमकी- मोटा भाई, एक गलती कर चुके हो, दूसरी गलती की तो इस बार तेरा ही इस्तीफा होगा

Oct 05, 2026 - 13:31
0 0
अमित शाह को दीपके की धमकी- मोटा भाई, एक गलती कर चुके हो, दूसरी गलती की तो इस बार तेरा ही इस्तीफा होगा

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता अभिजीत दीपके ने देश के गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती और धमकी दोनों दे दी है. शुक्रवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित ‘जेल भरो आंदोलन’ के दौरान दीपके ने कहा कि 10 अक्टूबर को हम दिल्ली आ रहे हैं. उन्होंने कहा- ‘मोटा भाई, इस बार पुलिस को लाठी चलाने के ऑर्डर मत देना. एक गलती तुमने कर दी थी तुमने 20 जुलाई को बच्चों पर लाठियां चलाने का ऑर्डर देकर. दोबारा ऐसी गलती मत करना. दोबारा गलती की, तो भाई साहब इस बार तेरा ही इस्तीफा होगा.’

अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी का भी उड़ाया मजाक

अभिजीत दीपके की हर बात पर वहां मौजूद भीड़ उनका हौसला बढ़ा रही थी. अभिजीत दीपके ने शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए ‘जेल भरो आंदोलन’ का ऐलान किया था. हालांकि, पुलिस ने सीजेपी के आंदोलन को रोकने की कोई कोशिश शुक्रवार को नहीं की. बिना पुलिस की अनुमति के दीपके ने आंदोलन किया. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी खूब मजाक उड़ाया. उन पर तंज भी कसे.

SIR में 13 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाये

दीपके ने इस दौरान आरोप लगाया कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के नाम पर देश के 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिये गये. उन्होंने आरोप लगाया कि ये सब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद करने के लिए ज्ञानेश कुमार के आदेश पर हुए. हालांकि, अब तक इस संबंध में दीपके ने कोई ठोस सबूत पेश नहीं किये हैं, जिससे यह साबित हो सके कि मतदाता सूची में जान-बूझकर लोगों के नाम काटे गये हैं.

ये भी पढ़ें: प्रभात खबर के ज्वलंत 6 सवाल : SIR में गड़बड़ी पर ज्ञानेश से ही क्यों मांग रहे इस्तीफा, अन्य चुनाव आयुक्तों से क्यों नहीं?

The post अमित शाह को दीपके की धमकी- मोटा भाई, एक गलती कर चुके हो, दूसरी गलती की तो इस बार तेरा ही इस्तीफा होगा appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User