नाना पाटेकर के निधन से टूटे शेखर सुमन, रद्द किया अपने शो 'शेखर टोनाइट' का फिनाले एपिसोड

Oct 10, 2026 - 22:05
0 0
नाना पाटेकर के निधन से टूटे शेखर सुमन, रद्द किया अपने शो 'शेखर टोनाइट' का फिनाले एपिसोड

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। नाना पाटेकर के अचानक चले जाने से उनके करीबी मित्र और अभिनेता शेखर सुमन बेहद मर्माहत हैं। 

 

नाना पाटेकर के निधन के बाद शेखर सुमन ने अपने चर्चित टॉक शो 'शेखर टोनाइट' के फिनाले को रद्द करने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। नाना पाटेकर इस शो के अंतिम एपिसोड के खास मेहमान बनने वाले थे।

 

शेखर सुमन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक भावुक वीडियो शेयर करते हुए कहा, शब्द कम पड़ रहे हैं उस महान कलाकार और इंसान की तारीफ में, जो इस एपिसोड में आने वाले थे। बेबाक, निडर, ईमानदार और ऐसे इंसान जिनकी सादगी ही उनकी सबसे बड़ी ताकत थी। 

 

शेखर ने कहा, उन्होंने मुझसे कहा था कि वे मेरा शो नियमित रूप से देखते हैं और उन्हें मुझमें अपना अक्स दिखता है। नाना ने मुझसे कहा था, 'मुझे बहुत से शोज़ के ऑफर आते हैं, लेकिन मैं कहीं नहीं जाता। मैं सिर्फ तुम्हारे शो में आना चाहता हूं।' उनका यह कहना मेरे लिए किसी पद्म विभूषण से कम नहीं था।

 

A post shared by Shekhar Suman (@shekhusuman)

 

शेखर ने 1990 में सोहनलाल कंवर की फिल्म 'तड़प' में नाना के साथ बिताए दिनों को याद करते हुए कहा कि भले ही वह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो सकी, लेकिन उस दौरान उन्हें नाना को करीब से जानने का मौका मिला। शेखर ने स्पष्ट किया कि नाना की जगह कोई और सेलिब्रिटी नहीं ले सकता, इसलिए उन्होंने किसी अन्य मेहमान को बुलाने के बजाय एपिसोड को हमेशा के लिए रद्द करना ही उचित समझा।

 

बता दें कि नाना पाटेकर ने अपने चार दशक लंबे करियर में 'परिंदा', 'क्रांतिवीर', 'तिरंगा', 'वेलकम' और 'अग्निसाक्षी' जैसी कई कालजयी फिल्मों में काम किया। वे न केवल एक अभिनेता थे, बल्कि 'नाम फाउंडेशन' के जरिए किसानों और समाज के वंचित वर्गों की मदद करने वाले एक सच्चे समाजसेवक भी थे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User