पटना MLC चुनाव : अनंत-नीरज विवाद में निशांत कुमार और श्रवण कुमार की इंट्री, ललन सिंह बोले- दोनों मिलेंगे तो करा देंगे समझौता

Oct 05, 2026 - 13:29
0 0
पटना MLC चुनाव : अनंत-नीरज विवाद में निशांत कुमार और श्रवण कुमार की इंट्री, ललन सिंह बोले- दोनों मिलेंगे तो करा देंगे समझौता

पटना से कृष्ण कुमार की रिपोर्ट

विधान परिषद चुनाव को लेकर जदयू विधायक अनंत सिंह और जदयू विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार के विवाद के बीच रविवार को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की एंट्री हुई. निशांत कुमार ने पटना के जदयू प्रदेश कार्यालय पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के छात्रों और युवाओं से आत्मीय मुलाकात के दौरान न केवल जदयू समर्थित उम्मीदवार को वोट देने की अपील की, बल्कि नीरज कुमार के समर्पण और प्रतिबद्धता की जमकर तारीफ की.

'नीरज कुमार पार्टी के समर्पित साथी'

मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि नीरज कुमार पार्टी के समर्पित और अनुभवी साथी हैं. समाजवादी विचारधारा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता रही है. वे सदैव अपने क्षेत्र की जनसमस्याओं और जनहित से जुडे़ मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं. नीरज कुमार पिछले तीन बार से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वे समता काल से ही पार्टी से जुड़े रहे हैं. वे समाजवादी हैं और बिहार की वर्तमान विकास यात्रा के अहम सहयोगी भी हैं. ऐसे में उनकी जीत में अहम भूमिका निभाएं.

पार्टी उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने का निर्देश

निशांत कुमार ने पूरी एकजुटता के साथ नीरज कुमार के समर्थन में चुनाव प्रचार में जुट जाने और उनकी जीत सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया. साथ ही आगामी 23 अक्टूबर को प्रथम वरीयता क्रम देकर नीरज कुमार को फिर से विधान परिषद् में भेजने की पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की. साथ ही उन्होंने पटना सहित सभी आठ शिक्षक व स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में जीत सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया.

'20 वर्षों में बिहार में हुआ विकास'

निशांत कुमार ने कहा कि बीते 20 वर्षों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की विकास में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं. बिहार में शिक्षा के विस्तार और युवाओं के लिए नये अवसरों के सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं. उन्होंने युवा साथियों से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों और शिक्षा के क्षेत्र में हुए बदलावों को प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाएं और उन्हें इन कार्यों से अवगत करायें.


'सुशासन के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर'

अपने संबोधन के अंत में मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि प्रत्येक मतदाता का एक-एक वोट नीतीश कुमार के 20 वर्षों के सुशासन के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है. यह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में न्याय के साथ विकास की गति को आगे बढ़ाने और बिहार की शिक्षा व्यवस्था एवं रोजगार परक नीतियों को और मजबूत बनाने के संकल्प का भी प्रतीक है.

मंच पर मौजूद थे नीरज कुमार

इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी सह मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार भी मौजूद रहे. गौरतलब है कि आगामी 23 अक्टूबर को बिहार विधान परिषद के आठ रिक्त पदों के लिए चुनाव होने वाला है.

बिहार की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

श्रवण कुमार ने क्या कहा

विधान सभा में विधायक दल के नेता और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को अनंत सिंह का मामला सुलझाने की जिम्मेदारी दी है. अभी तक क्या हुआ है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. जब तक फाइनल बात नहीं हो जाती, इस बारे में कुछ भी स्पष्ट तौर पर बोल पाना ठीक नहीं है.

Also Read: बिहार के सीमांचल में डेमोग्राफी चेंज जारी, किशनगंज-अररिया समेत इन जिलों में निगरानी तेज, खुफिया एजेंसियां अलर्ट...

दोनों मिलने को होंगे तैयार तो करा देंगे समझौता

इधर, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने इस मुद्दे पर कहा है कि यदि अनंत सिंह और नीरज कुमार दोनों मिलने और सुलह करने के लिए तैयार होते हैं, तो उन्हें समझौता कराने में कोई परेशानी नहीं है. वे समझौता करवा देंगे.

The post पटना MLC चुनाव : अनंत-नीरज विवाद में निशांत कुमार और श्रवण कुमार की इंट्री, ललन सिंह बोले- दोनों मिलेंगे तो करा देंगे समझौता appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User