अमेरिका-ईरान में तेज हुई जंग: CENTCOM ने तबाह किए 5 ईरानी तेल टैंकर, जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमला

CENTCOM ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, सेंटकॉम बलों ने 8 सितंबर को 5 ईरानी कच्चे तेल के वाहकों को नष्ट कर दिया, जब इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने पिछले 2 दिनों में दो बार बैलिस्टिक मिसाइलों से अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत को निशाना बनाया था। अमेरिकी युद्धपोत ने ईरानी हमलों के प्रयासों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया और क्षेत्रीय जल में गश्त करना जारी रखा। किसी भी अमेरिकी कर्मी को नुकसान नहीं पहुंचा है।
CENTCOM forces destroyed five Iranian crude oil carriers, Sept. 8, after the Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) targeted a U.S. Navy warship with ballistic missiles twice over the past two days. The U.S. warship successfully evaded the attempted Iranian attacks and… pic.twitter.com/Gi8a2tloN1
— U.S. Central Command (@CENTCOM) September 8, 2026
ईरान का जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमला
ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने की ओर 20 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। जॉर्डन की सेना ने दावा किया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने 18 मिसाइलों को मार गिराया, जबकि दो मिसाइलें आबादी से दूर इलाकों में गिरीं। इस बीच ईरान ने भी एक अमेरिकी ड्रोन कब्जे में लेने का दावा किया है।
कुवैत और बहरीन में तेल टैंकरों को धमकी
अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने कुवैत और बहरीन के बंदरगाहों के पास मौजूद कुछ तेल टैंकरों को चेतावनी दी है। ईरान के IRGC ने कहा है कि इन जहाजों के चालक दल तुरंत जहाज खाली कर दें। ALSO READ: Top News 9 September: ईरान के 5 तेल टैंकरों पर अमेरिकी हमला, नेपाल में 5.0 का भूकंप; राघव चड्ढा बने दिल्ली के वोटर
महंगा हुआ क्रूड
मिडिल ईस्ट में जंग तेज होने से कच्चे तेल की कीमतें आसमान पर पहुंच गई है। ब्रेंट क्रूड 99.36 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 94.37 डॉलर प्रति बैरल हो गया। इंडियन बास्केट में कच्चे तेल के दाम बढ़कर 106.3 डॉलर प्रति बैरल हो गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)