ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर सिब्बल, योगेंद्र यादव का जंतर मंतर मार्च, पुलिस ने हिरासत में लिया

Oct 05, 2026 - 13:31
0 0
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर सिब्बल, योगेंद्र यादव का जंतर मंतर मार्च, पुलिस ने हिरासत में लिया

मुंबई में सीजेपी और दिल्ली में आम आदमी पार्टी एवं लेफ्ट के स्टूडेंट विंग आइसा के आंदोलन के बाद शनिवार को कपिल सिब्बल ने योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण और अन्य सीनियर वकीलों के साथ नयी दिल्ली में जंतर मंतर मार्च शुरू किया. भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर जंतर मंतर जा रहे इन सीनियर नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया. भारत जोड़ो अभियान के नेता योगेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यह जानकारी साझा की.

‘जब तक ज्ञानेश का इस्तीफा नहीं हो जाता, चुप नहीं बैठेंगे’

उनके अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें दिख रहा है कि उन्हें एक बस में चढ़ाया जा रहा है. योगेंद्र यादव ने लिखा- ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा (Gyanesh Kumar Must Go!). उन्होंने लिखा- जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता, हम भी चुप नहीं बैठेंगे.

ये भी पढ़ें: प्रभात खबर के ज्वलंत 6 सवाल : SIR में गड़बड़ी पर ज्ञानेश से ही क्यों मांग रहे इस्तीफा, अन्य चुनाव आयुक्तों से क्यों नहीं?

योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण पुलिस हिरासत में

योगेंद्र यादव ने प्रशांत भूषण के साथ भी एक फोटो ‘एक्स’ पर शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा- मुझे और प्रशांत भूषण जी को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के कई वकीलों के साथ हिरासत में ले लिया गया है.

ज्ञानेश कुमार की छुट्टी करवायेंगे

पुलिस जब योगेंद्र यादव को बस में ले जा रही थी, तब उन्होंने मीडिया से कहा कि पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद लोग सड़क पर उतरे हैं. इलेक्शन के मुख्य ‘आरोपी’ ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर गुस्सा दिख रहा है. ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा. ज्ञानेश कुमार की छुट्टी करवायेंगे.

ये भी पढ़ें: SIR की जांच के लिए LAFC ने बनायी सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के पूर्व जजों की कमेटी

शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा लोकतांत्रिक अधिकार : योगेंद्र यादव

जंतर मंतर मार्च शुरू करने से पहले कपिल सिब्बल ने ट्वीट किया था- सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल, प्रशांत भूषण अभीक साहा और अन्य वकील साथियों एवं युवाओं के साथ जंतर मंतर की ओर मार्च कर रहे हैं. जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है. कोई पुलिस हमसे हमारा यह अधिकार नहीं छीन सकती. योगेंद्र यादव और उनके साथ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जैसे ही पहली बैरिकेडिंग पार की, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

The post ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर सिब्बल, योगेंद्र यादव का जंतर मंतर मार्च, पुलिस ने हिरासत में लिया appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User