कोलकाता एयरपोर्ट पर बम की सूचना, CISF ने चप्पे-चप्पे की ली तलाशी, फर्जी निकला ई-मेल
Kolkata Airport Bomb Threat: कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट को बृहस्पतिवार को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिला. ई-मेल मिलते ही अचानक सुरक्षा अलर्ट जारी करना पड़ा. ई-मेल में एयरपोर्ट के अंदर बम रखे होने और उसके कभी भी फटने का दावा किया गया था. सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गयीं और एयरपोर्ट परिसर में तलाशी शुरू कर दी गयी.
सूचना मिलते ही CISF ने संभाला मोर्चा
एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को जैसे ही हवाई अड्डे के भीतर ‘बम’ की जानकारी मिली, उसने तत्काल सुरक्षा अधिकारियों को अलर्ट कर दिया. इसके बाद टर्मिनल समेत एयरपोर्ट के अन्य हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया.
ये भी पढ़ें: कोलकाता एयरपोर्ट पर मिला धमकी भरा संदेश, मचा हड़कंप
टर्मिनल और दूसरे हिस्सों में हुई गहन तलाशी
सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली. जांच पूरी होने के बाद पता चला कि कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. न ही कोई बम मिला. एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर में बम की धमकी से संबंधित ई-मेल मिला था. जांच के बाद यह ई-मेल फर्जी निकला.
ई-मेल भेजने वाले की तलाश शुरू
सुरक्षा जांच के दौरान एहतियात के तौर पर यात्रियों को एयरपोर्ट के कुछ क्षेत्रों से दूर कर दिया गया था. इससे सुरक्षा एजेंसियों को तलाशी अभियान चलाने में मदद मिली और संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जांच की जा सकी. सुरक्षा एजेंसियों ने अब ई-मेल भेजने वाले तक पहुंचने की कोशिश शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें: कोलकाता एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी में नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान
The post कोलकाता एयरपोर्ट पर बम की सूचना, CISF ने चप्पे-चप्पे की ली तलाशी, फर्जी निकला ई-मेल appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)