दीपके का ट्वीट : 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर आ रहे हैं कॉकरोच, राष्ट्र और लोकतंत्र के लिए एक साथ आये पूरा देश

Oct 09, 2026 - 11:51
0 0
दीपके का ट्वीट : 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर आ रहे हैं कॉकरोच, राष्ट्र और लोकतंत्र के लिए एक साथ आये पूरा देश

कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐलान किया है कि 10 अक्टूबर को कॉकरोच जंतर-मंतर पर आ रहे हैं. राष्ट्र और लोकतंत्र की रक्षा के नाम पर पूरे देश से एकजुट होने का आह्वान भी इस पार्टी ने किया है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अभिजीत दीपके का ट्वीट

कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेता अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करके यह जानकारी दी है. दीपके ने लिखा है- सभी छात्र संगठनों और कॉजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. 10 अक्टूबर को कॉकरोच जंतर मंतर पर आ रहे हैं.

देश और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक मंच पर आयें सभी पार्टियां : दीपके

उन्होंने आगे लिखा, राष्ट्र के लिए, देश के लोकतंत्र के लिए और देश के भविष्य के लिए हम सभी को एक साथ आकर आंदोलन करना चाहिए. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे अपने राजनीतिक मतभेदों को भुलाकर 10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मार्च में शामिल हों.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के प्रदर्शन के बीच CJP चीफ का दावा- दिल्ली आंदोलन में शामिल नहीं होने का बनाया जा रहा दबाव

वोट बचेगा तो देश बचेगा : अभिजीत का ट्वीट

दीपके ने आगे लिखा- वोट बचेगा तो देश बचेगा. सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर प्रक्रिया को पूरी तरह से रद्द करने की मांग पर 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में जोरदार आंदोलन किया था. इसके बाद ZenZ (जेनजी) की पार्टी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर आंदोलन का आह्वान किया है.

ये भी पढ़ें: कोलकाता से नेहा बोरा और दीपांकर भट्टाचार्य की अपील- भाजपा विरोधी ताकतें एकजुट हों

कांग्रेस के बाद आज आम आदमी पार्टी का आंदोलन

सीजेपी का यह ऐलान बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के आंदोलन के दिन आया है. इससे एक दिन पहले मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में आकाशवाणी भवन के पास 9 घंटे तक आंदोलन किया था. देर शाम राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत 250 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ. अब बुधवार को आम आदमी पार्टी की ओर से आंदोलन किया जा रहा है.

The post दीपके का ट्वीट : 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर आ रहे हैं कॉकरोच, राष्ट्र और लोकतंत्र के लिए एक साथ आये पूरा देश appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User