महिला पत्रकार से बदसलूकी के आरोपी ACP विवेक भगत का प्रमोशन रुका, आधी रात जारी हुआ आदेश
दिल्ली सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली सरकार की ओर से जारी उस आदेश में संशोधन किया जा रहा है, जिसमें DANIPS के 12 अधिकारियों को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस के पद का करंट ड्यूटी चार्ज सौंपा गया था. यह बदलाव एसीपी विवेक भगत के मामले में किया जा रहा है.
इन अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार देने का प्रस्ताव 25 अगस्त को ही शुरू किया गया था, यानी मौजूदा घटनाक्रम से काफी पहले. जरूरी मंजूरी मिलने के बाद 5 अक्टूबर को आदेश जारी किया गया. आदेश में कहा गया है कि करंट ड्यूटी चार्ज एक अस्थायी व्यवस्था है. इससे कोई वित्तीय लाभ नहीं मिलता और इस कार्यभार पर नियुक्त अधिकारी नियमित पद पर तैनात अधिकारी के वैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल नहीं कर सकते.
दिल्ली सरकार ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी-
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट: अपराध करने वालों के मन में डर पैदा करना जरूरी, रात 11 बजे भी सुरक्षित महसूस करे हर महिला
दिल्ली सरकार ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि एसीपी विवेक भगत ने खुद अनुरोध किया है कि महिला पत्रकारों से कथित बदसलूकी के मामले में पूरी जांच होने और उसके संतोषजनक तरीके से पूरा होने तक वह करंट ड्यूटी चार्ज का लाभ नहीं लेना चाहते. इसके बाद 5 अक्टूबर के आदेश में संशोधन किया जा रहा है. अब बाकी 11 अधिकारियों को करंट ड्यूटी चार्ज दिए जाने के संबंध में नया आदेश जारी किया जाएगा.
The post महिला पत्रकार से बदसलूकी के आरोपी ACP विवेक भगत का प्रमोशन रुका, आधी रात जारी हुआ आदेश appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)