राहुल गांधी का PM मोदी पर वार, बोले- ‘अब आपका खेल खत्म, सत्ता बचाने की लड़ाई लड़ रहे

Oct 10, 2026 - 22:05
0 0
राहुल गांधी का PM मोदी पर वार, बोले- ‘अब आपका खेल खत्म, सत्ता बचाने की लड़ाई लड़ रहे

चेन्नई में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी यह समझ नहीं पा रहे हैं कि अब उनका( पीएम) खेल खत्म हो चुका है और वे अपनी राजनीतिक वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं.

दिल्ली को बंद कर दिया गया, छात्रों को पीटा गया’

राहुल गांधी ने चेन्नई में छात्रों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली में विरोध की आवाज दबाने के लिए बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली को बंद कर दिया गया, इंटरनेट सेवाएं रोक दी गईं और पुलिस ने छात्रों की पिटाई की. राहुल ने बीजेपी के गुंडों पर भी छात्रों के खिलाफ लोगों को उतारने का आरोप लगाया.

‘छात्र सवाल पूछेंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा’

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने युवाओं से अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि सवाल पूछना जिज्ञासा की बुनियाद है और जिज्ञासा से ही प्रगति, नवाचार तथा नए विचारों का जन्म होता है. उन्होंने संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों का जिक्र करते हुए कहा कि सत्ता से सवाल पूछना लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है. राहुल ने युवाओं से संविधान पर हमला करने वाली ताकतों को हराने के लिए एकजुट रहने का आह्वान भी किया.

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार और लोकतंत्र पर चर्चा

राहुल गांधी शनिवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में कांग्रेस के छात्र संवाद कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ में शामिल हुए. इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों से परीक्षा में गड़बड़ी, पेपर लीक, महंगी होती शिक्षा, भर्ती और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बातचीत करना है. राहुल ने युवाओं के सामने लोकतंत्र और संविधान से जुड़े सवाल उठाए. दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच उनके इस संबोधन को केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस के राजनीतिक हमले के रूप में भी देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: CJP Protest : दिल्ली पुलिस ने 7000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, सुरक्षाकर्मियों पर हमले के खिलाफ FIR की तैयारी

The post राहुल गांधी का PM मोदी पर वार, बोले- ‘अब आपका खेल खत्म, सत्ता बचाने की लड़ाई लड़ रहे appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User