'मेरे लिए आप देवी हो', सुनीता आहूजा को लेकर ऐसा क्यों बोलीं संभावना सेठ?

भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ शादी के 10 साल बाद मां बनी हैं. उन्होंने 4 जून 2026 को जुड़वां बच्चों का वेलकम किया. अब अपने लेटेस्ट व्लॉग में उन्होंने एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का धन्यवाद किया. दरअसल, सुनीता आहूजा ने पिछले साल कहा था कि वो मां जरूर बनेंगी. मां बनने के बाद संभावना सेठ गणेश चतुर्थी के मौके पर उनके घर पहुंची. उन्होंने इसका व्लॉग अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है.

सुनीता आहूजा के घर पहुंची संभावना सेठ
संभावना सेठ ने अपने व्लॉग में कहा, 'मैं आज सुनीता जी के घर होकर आऊंगी. उन्होंने इतनी सारी ब्लेसिंग्स दी थी पिछले साल कि एक बच्चा हो जाए. तो आज मैं उनसे पर्सनली मिलकर उनको थैंक्स करना चाहती हूं.' वीडियो में आगे देखा गया कि वो सुनीता आहूजा के घर पहुंची. घर पहुंचते ही एक्ट्रेस ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया. फिर सुनीता आहूजा से मुलाकात की और उनके पैर भी छुए.

व्लॉग में संभावना सेठ ने टीना आहूजा से कहा, 'पिछले साल सुनीता जी ने कहा था देवी मां तेरी बात जरूर सुनेंगी, तेरे घर में बच्चा जरूर आएगा और अब एक नहीं दो-दो आ गए.' इसके बाद सुनीता आहूजा ने कहा, 'मैंने इससे कहा था कि तुझे बेटा होगा तो इसने कहा नहीं मुझे बेटी चाहिए तो मैंने कहा तुझे दोनों होंगे.'

ये भी पढ़ेंः 'शर्म की बात है...', गानों में क्रेडिट चोरी पर अमाल मलिक का छलका दर्द, कहा- मुझे कंट्रोवर्सी की जरुरत नहीं

सुनीता आहूजा को संभावना सेठ मानती हैं देवी का रूप
वीडियो में आगे संभावना सेठ ने सुनीता को देवी कहा. उन्होंने कहा, 'मेरे लिए आप देवी का रूप हो. जो जोरिजनैलिटी और ईमानदारी आपके अंदर है मैंने ये किसी में नहीं देखा.' व्लॉग में सुनीता आहूजा ने कहा, 'मैंने इसको नवरात्रि के टाइम पर बोला था कि तेरी गोद जरूर भरेगी.'

इस दौरान संभावना सेठ काफी इमोशमल हो गईं. उन्होंने कहा, 'बप्पा के बाद कोई ईमानदार इंसान अगर मेरे लिए आया है तो वो ये हैं. मुझे इंडस्ट्री में कोई ऐसा नहीं मिला.'

व्लॉग में आगे देखा गया कि सुनीता आहूजा के बेटे यशवर्धन ने भी संभावना सेठ को मांं बनने की बधाई दी.

10 साल बाद बनीं मां
बता दें, संभावना सेठ शादी के 10 साल बाद मां बनीं हैं. उन्होंने सेरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों का वेलकम किया. उन्होंने गणेश चतुर्थी पर अपने बेटे और बेटी का चेहरा भी सबको दिखाया. संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने अपने जुड़वां बच्चों के नाम ध्वजा (बेटी) और युगार्थ (बेटा) रखा है.

ये भी पढ़ेंः जवानी में कहर ढाती थी शबाना आजमी, इन 8 तस्वीरें को देख हार बैठेंगे दिल

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)