मौनी रॉय के करियर की दिलचस्प कहानी, पिता चाहते थे IAS बने बेटी लेकिन किस्मत ने बनाया एक्ट्रेस

इस बात का खुलासा मौनी रॉय ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। एक्ट्रेस ने कहा था, मैं शुरुआत से ही मन ही मन एक्टर बनने की चाह रखा करती थी।
ALSO READ: ‘आज सिर्फ प्यार है, कोई जंग नहीं’, रणबीर कपूर के बर्थडे पर ‘लव एंड वॉर’ टीम का खास सेलिब्रेशन
मौनी रॉय ने कहा था, अगर मैं एक्टर नहीं होती तो मैं निश्चित रूप से एक आईएएस अधिकारी बनती क्योंकि मेरे पिता चाहते थे कि मैं भारतीय सिविल सेवा का हिस्सा बनूं।
बता दें कि मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। उसके बाद वह एकता कपूर के सीरियल 'क्यूंकी सास भी कभी बहू थी' में नजर आईं। मौनी बाद में कई टेलीविजन धारावाहिकों और शो में दिखाई दीं। मौनी रॉय ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2011 में पंजाबी फिल्म 'हीरो हिटलर इन लव' से की थी।
साल 2018 में मौनी रॉय ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। वह मुख्य अभिनेत्री के तौर पर अब तक रोमियो अकबर वाल्टर, मेड इन चाइना, ब्रह्मास्त्र, लंदन कॉन्फीडेंशियल और वेदा में नजर आ चुकी हैं। मौनी रॉय हाल ही में है जवानी तो इश्क होना है में नजर आई थीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)