‘आज सिर्फ प्यार है, कोई जंग नहीं’, रणबीर कपूर के बर्थडे पर ‘लव एंड वॉर’ टीम का खास सेलिब्रेशन

फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में मेकर्स ने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के दिलचस्प फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किए, जिन्होंने फिल्म को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया। अब फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू रणबीर कपूर का जन्मदिन मनाने के लिए एक साथ आई।
इस साल रणबीर कपूर का जन्मदिन पूरी तरह से ‘लव एंड वॉर’ के नाम रहा। देशभर में सुपरस्टार की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, वहीं फिल्म से सामने आए उनके फर्स्ट-लुक पोस्टर ने इस खास मौके को उनके प्रशंसकों के लिए और भी यादगार बना दिया। इस तरह उनके जन्मदिन की खुशियां दोगुनी हो गईं।
A post shared by Bhansali Productions (@bhansaliproductions)
इस खास अवसर पर फिल्म के कलाकारों, निर्देशक संजय लीला भंसाली और पूरी टीम ने एक साथ मिलकर शानदार बर्थडे डिनर का आयोजन किया। सुपरस्टार के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए पूरी टीम का एक साथ आना इस मौके को और भी खास बनाता है। साथ ही, इसने फिल्म को लेकर दर्शकों के उत्साह को भी और बढ़ा दिया है।
मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणबीर कपूर के जन्मदिन के डिनर सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने इसके साथ कैप्शन भी लिखा, आज सिर्फ़ प्यार है, कोई जंग नहीं! रणबीर, जन्मदिन मुबारक हो! संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को आएगी।
ALSO READ: 44 साल के हुए रणबीर कपूर, 'रॉकस्टार' से मिली पहचान तो 'संजू' ने बना दिया बॉक्स ऑफिस का बादशाह
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के फर्स्ट-लुक पोस्टर सामने आने के बाद अब दर्शकों के लिए बड़े पर्दे पर ‘लव एंड वॉर’ की दुनिया देखने का इंतजार करना और भी मुश्किल हो गया है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक इसकी पहली झलक देखने के लिए उत्सुक थे। अब कलाकारों के शानदार पोस्टर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)