Kal Ka Rashifal 7 October 2026: वृषभ को धन लाभ के योग, तुला की बढ़ेगी कामकाज की व्यस्तता, जानें कल का राशिफल

Oct 06, 2026 - 16:26
0 0
Kal Ka Rashifal 7 October 2026: वृषभ को धन लाभ के योग, तुला की बढ़ेगी कामकाज की व्यस्तता, जानें कल का राशिफल

Kal Ka Rashifal 7 October 2026: कल बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे और मघा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. ग्रह-नक्षत्रों की यह स्थिति मेष, वृषभ और वृश्चिक समेत कई राशियों के लिए कामयाबी और धन लाभ के संकेत दे रही है, जबकि कुछ राशियों को रिश्तों और कार्यक्षेत्र में सावधानी रखनी होगी. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कल का राशिफल.

कल का मेष राशिफल

कल मेष राशि को कारोबार में सफलता और आर्थिक लाभ के योग हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.

कल का वृषभ राशिफल

कल कामकाज में संतोषजनक प्रगति होगी और धन लाभ के योग हैं. महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे होते नजर आएंगे.

कल का मिथुन राशिफल

कल परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा.

कल का कर्क राशिफल

कल नए कारोबार या उद्योग की योजनाएं सफल हो सकती हैं. वाहन, मकान या जमीन से जुड़े सौदे के लिए समय अनुकूल है. यात्रा भी सफल रहेगी.

कल का सिंह राशिफल

कल के दिन नौकरीपेशा लोगों की सेवा शर्तों में सुधार हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय उत्साह बढ़ाने वाला रहेगा और पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.

कल का कन्या राशिफल

कल पुराने परिचितों से मुलाकात हो सकती है. अचानक धन लाभ या किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. अपनी सूझबूझ से काम पूरे करेंगे.

ये भी पढ़ें: Kumbh Rashi: साढ़ेसाती खत्म होते ही बदलेगी कुंभ राशि वालों की जिंदगी, जानें करियर पर क्या होगा असर

कल का तुला राशिफल

कल राजनीति से जुड़े लोगों को प्रभावशाली पद मिल सकता है. कोई प्रेरणादायक या लाभदायक अवसर आपकी योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद करेगा.

कल का वृश्चिक राशिफल

कल वृश्चिक राशि के जातकों की पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के योग हैं. कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आत्मविश्वास बढ़ेगा और अपनी क्षमता दूसरों के सामने साबित करने में सफल रहेंगे.

कल का धनु राशिफल

कल विरोधियों और शत्रुओं पर दबाव बनाए रखने में सफल रहेंगे. आपकी कोई बड़ी महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है.

कल का मकर राशिफल

कल आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और एक से अधिक स्रोतों से आमदनी के योग हैं. परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है.

कल का कुंभ राशिफल

कल धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. लंबे समय से अटके कई महत्वपूर्ण काम अब पूरे होने की दिशा में आगे बढ़ेंगे.

कल का मीन राशिफल

कल जीवन में सुख-सुविधाओं के साधन बढ़ेंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा और घरेलू माहौल सुखद बना रहेगा.

The post Kal Ka Rashifal 7 October 2026: वृषभ को धन लाभ के योग, तुला की बढ़ेगी कामकाज की व्यस्तता, जानें कल का राशिफल appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User