Bigg Boss 20 में डबल धमाका! 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री, लेकिन इस कंटेस्टेंट पर बढ़ा विवाद

अमन गांधी का 'जीवनदान' खत्म, इस हफ्ते नहीं होगा कोई एविक्शन
'बिग बॉस तक' की रिपोर्ट्स और घर के मौजूदा माहौल के मुताबिक, इस हफ्ते दर्शकों को राहत देने वाली खबर यह है कि कोई भी सदस्य बेघर नहीं होगा। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि नॉमिनेटेड सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। सबसे कम वोट मिलने के कारण टीवी एक्टर अमन गांधी को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)
सलमान खान शो में अमन गांधी को उनके ढीले रवैये के लिए आड़े हाथों लेंगे। सलमान ने सीधे शब्दों में कहा कि वह घर में केवल एक 'साइड कैरेक्टर' बनकर रह गए हैं। कम वोटों के कारण अमन गांधी को मिला एक 'जीवनदान' अब खत्म हो गया है, जिससे आने वाले हफ्तों में उनके बेघर होने का खतरा दोगुना हो गया है।
काजी तौकीर की तारीफ, तो स्काउट OP और यंग DSA को लगी डांट
'वीकेंड का वार' में सलमान खान घर के एक अहम सदस्य काजी तौकीर का सच सभी के सामने रखेंगे। सलमान बताएंगे कि काजी तौकीर गंभीर बीमारी 'डेंगू' से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद उन्होंने शो में अपना 100% योगदान दिया है और किसी के सामने अपनी तकलीफ जाहिर नहीं की। सलमान खान ने उदिति सिंह के पक्ष में स्टैंड लेने पर काजी की जमकर तारीफ की।
Weekend Ka Vaar Updates Wild Card Entry: Nakul Dhull & Manish Goel Abhishek Malhan, Rannvijay Singha, Prince Narula and Neha Dhupia to promote Roadies at WKV. Rajkumar Rao and Wamiqa Gabbi to make an appearance to promote The Ujwal Nikam story.
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 9, 2026
घर में 2 नए वाइल्ड कार्ड्स की धमाकेदार एंट्री
इस सीजन में पहली बार एक साथ दो नए चेहरों की 'वाइल्ड कार्ड' के तौर पर एंट्री हो रही है, जो घर के समीकरणों को पूरी तरह बदल देंगे। शो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल धुल उर्फ मिट्ठू डॉन और टीवी एक्टर मनीष गोयल की एंट्री की खबरें हैं।
टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता मनीष गोयल 'कहानी घर घर की', 'कसौटी जिंदगी की', 'भाभी' और 'अनुपमा' जैसे सुपरहिट शो में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुके हैं। रियलिटी शोज के अनुभवी मनीष 'वेलकम- बाजी मेहमान नवाजी की' के विनर भी रह चुके हैं। उनके आने से घर में मैच्योरिटी और रणनीति का नया दौर देखने को मिल सकता है।
हरियाणा के फरीदाबाद से ताल्लुक रखने वाले नकुल धुल एक चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। VIT वेल्लोर से सिविल इंजीनियरिंग कर चुके नकुल अपने व्यंग्यात्मक और बेबाक कंटेंट के लिए जाने जाते हैं।
नकुल धुल की एंट्री से पहले ही भड़का सोशल मीडिया?
नकुल धुल उर्फ मिट्ठू डॉन का नाम सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह उनके कुछ पुराने विवादित वीडियो का दोबारा इंटरनेट पर ट्रेंड करना है। नकुल का एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रात के समय लड़कियों के पीछे चलने और उन्हें डराने जैसी बातें मजाक में कहते सुने जा सकते हैं। यूज़र्स का मानना है कि महिलाओं के भय और सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे को मजाक के रूप में पेश करना पूरी तरह गलत है।
एक अन्य वीडियो में नकुल महिलाओं के लिए 'नीचा जेंडर' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। उन्होंने खुद को 'ऊंचे जेंडर' का बताया था। इन पुराने बयानों के चलते यूज़र्स का कहना है कि ऐसे विचार रखने वाले शख्स को इतने बड़े नेशनल मंच पर जगह नहीं मिलनी चाहिए। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मनीष गोयल का अनुभव और नकुल धुल का विवादित बैकग्राउंड 'बिग बॉस 20' के घर में क्या नया ड्रामा लेकर आता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)