दिल्ली में प्रदर्शन के बीच रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का युवाओं को संदेश, बोले- अफवाहों से बचें और अपनी अक्ल लगाएं

Oct 10, 2026 - 22:05
0 0
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का युवाओं को संदेश, बोले- अफवाहों से बचें और अपनी अक्ल लगाएं

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को राजनीतिक पारा अपने चरम पर पहुंच गया। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विपक्षी दलों के बड़े पैमाने पर प्रदर्शन को देखते हुए पूरी दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 

 

जंतर-मंतर और लुटियंस दिल्ली के आसपास सुरक्षा बल मुस्तैद हैं, वहीं आम जनता को मेट्रो और ट्रेनों की आवाजाही बंद होने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रदर्शनकारियों को धरना स्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। 

 

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जंतर-मंतर, संसद मार्ग और कनेक्टिंग सड़कों से कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। जिन्हें बसों में भरकर अलग-अलग थानों में ले जाया गया है। अभिजीत दिपके और ध्रुव राठी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।  शुक्रवार की रात जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों को हिरासत में लेकर जामिया नगर पुलिस स्टेशन में बैठाया गया है।

 

सुनील लहरी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश

दिल्ली में उपजे तनावपूर्ण माहौल के बीच 'रामायण' में लक्ष्मण की भूमिका निभा चुके 65 वर्षीय अभिनेता सुनील लहरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने किसी पार्टी का नाम लिए बिना युवाओं को धैर्य रखने की सलाह दी है।


ALSO READ: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 400 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म
 

वीडियो में सुनील लहरी ने कहा, प्रणाम दोस्तों, हम में से अक्सर बहुत सारे लोग सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास कर और वो लोग जो हमें दिखाना चाहते हैं, उन्हें देखकर गलत का साथ दे देते हैं। बाद में पछताना भी पड़ता है। कान के कभी कच्चे मत बनो, आंख वाले अंधे मत बनो। अफवाहों पर विश्वास मत करो और अपनी अक्ल लगाओ, क्योंकि समय बहुत खराब चल रहा है। एक छोटी सी गलती बहुत बड़ा नुकसान कर सकती है।

 

उन्होंने कहा, जिंदगीभर के लिए हमें पछताना पड़ सकता है। इसलिए अपना ख्याल रखिए, खुश रहिए, स्वस्थ रहिए और सुरक्षित रहिए। उन्होंने "जय श्री राम" कहकर अपना संदेश समाप्त किया।

 

वीडियो के कैप्शन में सुनील लहरी ने लिखा, समय को देखते हुए हम सबको बहुत ही सोच समझकर हर कदम उठाना चाहिए। एक गलत कदम बहुत भारी नुकसानदायक हो सकता है। 

 

क्या है विरोध प्रदर्शन का मुख्य कारण?

CJP और विपक्षी दलों के नेताओं का सीधा आरोप है कि चुनाव आयोग द्वारा हाल ही में चलाए गए मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण (SIR) और फॉर्म-6 की प्रक्रियाओं में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। उनका दावा है कि इस संदिग्ध प्रक्रिया के कारण देशभर से लाखों वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, जिससे लोकतंत्र की साख पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी के विरोध में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User