LIVE: अखिलेश यादव बोले, बात सीट की नहीं जीत की

Oct 04, 2026 - 11:50
0 0
LIVE: अखिलेश यादव बोले, बात सीट की नहीं जीत की

Akhilesh Yadav

Latest News Today Live Updates in Hindi : समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बात बड़ी ये नहीं है कि गठबंधन में कितनी सीटें या कौन सी सीट किसके पास जा रही है बात बड़ी ये है कि हम सबको ये सुनिश्चित करना है कि जीत गठबंधन की हो। फिर दोहराते हैं : बात सीट की नहीं जीत की है। पल पल की जानकारी...
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, मकसद जब साफ हो तो हाथ-में-हाथ होता है। निगाह मंजिल पर हो तो सफर आसान होता है! बात बड़ी ये नहीं है कि गठबंधन में कितनी सीटें या कौन सी सीट किसके पास जा रही है बात बड़ी ये है कि हम सबको ये सुनिश्चित करना है कि जीत गठबंधन की हो। फिर दोहराते हैं : बात सीट की नहीं जीत की है। ये जीत हमारे गठबंधन के दलों से बढ़कर हम सबकी उस संयुक्त कोशिश की जीत होगी जो इसलिए लगातार संघर्षरत है कि साम्प्रदायिकता फिर कभी सिर न उठा सके और लोकतंत्र-संविधान-आरक्षण पर भाजपाई आंच न आए और देश का सौहार्द फिर से खिलखिलाए, देश की तरक्की और खुशहाली फिर से मुस्कुराए।  एशियन गेम्स 2026 का आज 4 अक्टूबर को भव्य समापन हो रहा है। 16 दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में भारत ने 21 स्वर्ण सहित कुल 85 पदक जीतकर इतिहास का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा। समापन समारोह में स्टार शूटर नीरू ढांढा भारत की ध्वजवाहक होंगी।भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कैप्टन स्मित ने फ्लाइट में अपने अदम्य साहस का परिचय दिया है। उनके इस कार्य से सारा देश गौरवान्वित है। प्रधानमंत्री मोदी उनसे बात कर चुके हैं। इजराइल और अमेरिका के राष्ट्रपति उनकी प्रशंसा कर चुके हैं। भाजपा नेता ने कहा कि कैप्टन स्मित की बहादुरी पर कांग्रेस के प्रथम परिवार (गांधी परिवार) से एक भी पोस्ट नहीं आया है और यह उन पर एक सवाल खड़ा करता है। पूरे देश को कांग्रेस के सर्वोच्च नेतृत्व के इस आचरण को देखना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User