Watch Video: शुभेंदु अधिकारी का दावा- नंदीग्राम उपचुनाव में होगा 85 फीसदी मतदान, टूटेगा 2016 का रिकॉर्ड

Oct 06, 2026 - 16:26
0 0
Watch Video: शुभेंदु अधिकारी का दावा- नंदीग्राम उपचुनाव में होगा 85 फीसदी मतदान, टूटेगा 2016 का रिकॉर्ड

Nandigram By Election 2026: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को दावा किया कि पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में 85 फीसदी वोटिंग होगी. इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार की रिकॉर्ड वोटों से जीत होगी. उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी की जीत का रिकॉर्ड भी इस बार टूट जायेगा.

नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी ने वोट डाला

शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम में अपने मतदान केंद्र से कुछ दूरी पर कार से उतरे और ई-रिक्शा से मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. वोट डालने से पहले उन्होंने मतदाताओं से बातचीत भी की. मुख्यमंत्री जब मतदान केंद्र पहुंचे, उस समय भाजपा उम्मीदवार हसीरानी रथ भी वहां मौजूद थीं. हसीरानी रथ मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी रहे चंद्रनाथ रथ की मां हैं. चंद्रनाथ की अप्रैल-मई में हुए बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

हमें कानून का पालन करना चाहिए : मुख्यमंत्री

मतदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में शुभेंदु अधिकारी ने कहा- मेरा मानना है कि यहां करीब 85 प्रतिशत मतदान होगा. उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण वह चुनाव के नतीजे पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. उन्होंने आगे कहा- मैं सुरक्षा व्यवस्था पर भी टिप्पणी नहीं करूंगा, क्योंकि यह निर्वाचन आयोग के अधिकार क्षेत्र में है. लेकिन मैं इतना जरूर कहूंगा कि हमें कानून का पालन करना चाहिए.

मैं नंदीग्राम में सभी लोगों को कई वर्षों से जानता हूं. मैंने वर्ष 2016 का विधानसभा चुनाव 80,000 से अधिक मतों के अंतर से जीता था. मुझे उम्मीद है कि इस उपचुनाव में यह रिकॉर्ड टूटेगा. -शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

2016 में 80 हजार से अधिक वोट से जीते थे शुभेंदु

वर्ष 2016 में शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर नंदीग्राम विधानसभा सीट पर 80,000 से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी. उन्होंने कहा- मैं भवानीपुर के विधायक के रूप में काम करता रहूंगा, लेकिन नंदीग्राम के लोगों से वादा करता हूं कि आखिरी सांस तक यहां का मतदाता बना रहूंगा.

नंदीग्राम में 3 बजे तक 71.79 प्रतिशत वोट

समाचार लिखे जाने तक नंदीग्राम विधानसभा सीट पर 71.79 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया था. चुनाव आयोग की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक 20.89 प्रतिशत, 11 बजे तक 43.95 प्रतिशत और 11 बजे तक 60.32 प्रतिशत लोगों ने अपने वोट डाल लिये थे. मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में 3 बजे तक 69.29 प्रतिशत लोगों ने वोट डाल लिये हैं.

The post Watch Video: शुभेंदु अधिकारी का दावा- नंदीग्राम उपचुनाव में होगा 85 फीसदी मतदान, टूटेगा 2016 का रिकॉर्ड appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User