Watch Video: INDIA ब्लॉक के मार्च और राहुल गांधी पर BJP का पलटवार, संबित पात्रा बोले- ज्ञानेश जी नहीं, गणेश जी कर रहे BJP की मदद

Oct 07, 2026 - 15:28
0 0
Watch Video: INDIA ब्लॉक के मार्च और राहुल गांधी पर BJP का पलटवार, संबित पात्रा बोले- ज्ञानेश जी नहीं, गणेश जी कर रहे BJP की मदद

INDIA Bloc Protest: नयी दिल्ली में चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक के सांसदों के प्रदर्शन के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विपक्ष पर हमला बोला है. BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए विपक्ष के आरोपों को खारिज किया.

गणेश जी कृपा से BJP को मिल रही मदद : पात्रा

संबित पात्रा ने कहा कि बीजेपी को ज्ञानेश कुमार नहीं, बल्कि भगवान गणेश जी की मदद मिल रही है. उन्होंने कहा कि ज्ञान, विवेक और बुद्धि के प्रतीक भगवान गणेश की कृपा से पार्टी को मदद मिल रही है.

SIR और Form 6 पर राहुल से सवाल

भाजपा प्रवक्ता ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (Special Intensive Revision - SIR) के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के दावों और उसकी राजनीति पर भी सवाल खड़े किये. पात्रा ने आरोप लगाया कि जब विपक्ष को चुनावों में हार मिलती है, तो वह संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने लगता है.

ये भी पढ़ें: Watch Video: दिल्ली पुलिस ने बताया वायरल वीडियो का सच, कहा- एसीपी विवेक भगत को फंसाने के लिए नदीम ने AI से बनाया था Video, आरोपी गिरफ्तार

SIR विवाद पर आमने-सामने सत्ता और विपक्ष

SIR के मुद्दे पर विपक्ष चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है. भाजपा विपक्ष के आरोपों को राजनीतिक हमला बता रही है. इस विवाद ने चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची के मुद्दे को केंद्र में ला दिया है.

ये भी पढ़ें: INDIA ब्लॉक के मार्च पर BJP का हमला, संबित पात्रा ने राहुल गांधी के Form 6 वाले दावे को किया खारिज

The post Watch Video: INDIA ब्लॉक के मार्च और राहुल गांधी पर BJP का पलटवार, संबित पात्रा बोले- ज्ञानेश जी नहीं, गणेश जी कर रहे BJP की मदद appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User