दिल्ली में DU नॉर्थ कैंपस और 2 फैक्ट्रियों में लगी आग, अनंतनाग में 5 घर जले, LPG सिलेंडर से महिला की मौत

Oct 07, 2026 - 15:28
0 0
दिल्ली में DU नॉर्थ कैंपस  और 2 फैक्ट्रियों में लगी आग, अनंतनाग में 5 घर जले, LPG सिलेंडर से महिला की मौत

देश के अलग-अलग हिस्सों से बुधवार को आग लगने की कई घटनाएं सामने आईं. अनंतनाग के काजी मोहल्ला इलाके में मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात आग लग गई. अधिकारियों के मुताबिक, आग की चपेट में आने से पांच रिहायशी घर क्षतिग्रस्त हुए. फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया. घटना में कुछ लोग झुलसे हैं. हालांकि इस घटना में किसी की मौत सूचना नहीं है. आग लगने की वजह की जांच की जा रही है.

दिल्ली के भोरगढ़ में दो फैक्ट्रियों में आग

पीटीआई के मुताबिक दिल्ली के भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक ग्रेन्यूल बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में आग लगने की सूचना है. आग के बाद दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की.

DU नॉर्थ कैंपस के कार्यालय में भी आग

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन यानी DUSU कार्यालय में मंगलवार रात 11.53 बजे आग लगने की सूचना मिली. दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, आग लगने के बाद एक सोफा और फर्नीचर जल गया. वहीं, घटना के बाद पांच दमकल गाड़ियों की मदद से इसे काबू कर लिया गया. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

ये भी पढ़ें: ब्लैक सी में तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय क्रू को सुरक्षित बचाया गया

LPG सिलेंडर में आग, महिला की मौत

बाहरी उत्तर दिल्ली के सन्नोथ गांव में एक घर में LPG सिलेंडर में आग लगने से एक महिला की मौत की खबर है. घटना बुधवार को सामने आई. इस मामले में आग लगने के कारण अभी सामने नहीं आया है.

The post दिल्ली में DU नॉर्थ कैंपस और 2 फैक्ट्रियों में लगी आग, अनंतनाग में 5 घर जले, LPG सिलेंडर से महिला की मौत appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User