फ्लाईदुबई विमान को मार गिराने को तैयार था इजरायल? तेल अवीव की ओर बढ़ता तो जानें क्या होता एक्शन
फ्लाईदुबई की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर पायलट पर हमले के बाद इजरायल ने विमान को संभावित हाईजैक की स्थिति मानते हुए अपने लड़ाकू विमान तैयार कर लिए थे. विमान के करीब 14,000 फीट नीचे गिरने के बाद इजरायली वायुसेना ने कॉकपिट से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन जवाब नहीं मिला.
इसके बाद पहले से तय आपात व्यवस्था को सक्रिय किया गया, कमांड सेंटर बनाया गया और लड़ाकू विमानों को रवाना किया गया. इजरायल ने अपना एयरस्पेस भी बंद कर दिया था. रिपोर्ट के मुताबिक, विमान इजरायल से करीब 400 मील दूर था, तभी उसने सऊदी अरब की ओर रुख कर लिया. इसके बाद इजरायल ने अपने लड़ाकू विमानों को वापस बुला लिया और सऊदी अरब ने भी अपने लड़ाकू विमान सक्रिय किए.
इजरायल की ओर बढ़ता रहता तो क्या एक्शन होता?
CBS News ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अगर विमान इजरायल के और करीब आता तो इजरायली लड़ाकू विमान उसके पास जाकर कॉकपिट और यात्रियों की स्थिति का जायजा लेते. अगर विमान को हाईजैक किया हुआ पाया जाता, रेडियो पर कोई जवाब नहीं मिलता और वह इजरायल की ओर बढ़ता रहता, तो मामला रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री तक पहुंचता. विमान को मार गिराने का अंतिम फैसला प्रधानमंत्री के पास होता.
ये भी पढ़ें: फ्लाईदुबई में पायलट स्मित मच्छार पर हमले के पीछे किसका हाथ? ट्रंप ने इसे बताया जिम्मेदार
तबुक में कराई गई इमरजेंसी लैंडिग
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य विमान को बेन गुरियन एयरपोर्ट, तेल अवीव के अज़रीली सेंटर या किसी अन्य बड़े ठिकाने से टकराने से रोकना होता. हालांकि, इस मामले में विमान सऊदी अरब की ओर मुड़ गया और बाद में तबुक में उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.
The post फ्लाईदुबई विमान को मार गिराने को तैयार था इजरायल? तेल अवीव की ओर बढ़ता तो जानें क्या होता एक्शन appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)