जंतर मंतर पर NSUI का विरोध प्रदर्शन, CISF जवान पर जानलेवा हमला

Oct 06, 2026 - 10:10
0 0
जंतर मंतर पर NSUI का विरोध प्रदर्शन, CISF जवान पर जानलेवा हमला

राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर सोमवार को एनएसयूआई के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी द्वारा कथित तौर पर चाकू से किये गये हमले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक कांस्टेबल की दाहिनी कोहनी में मामूली घाव आ गया. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर NSUI का प्रदर्शन

कांग्रेस की छात्र शाखा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने चुनावी अनियमितताओं के आरोपों को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग करते हुए नयी दिल्ली जिले में विरोध प्रदर्शन किया.

विरोध प्रदर्शन स्थल पर तैनात था बिक्रम कुमार

अधिकारियों ने कहा कि सीआईएसएफ कांस्टेबल बिक्रम कुमार के कानून-व्यवस्था की ड्यूटी के लिए विरोध स्थल पर तैनात था. जब वह एक प्रदर्शनकारी को बैरिकेड के पास से ले जा रहा था, तब उस पर कथित तौर पर हमला कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारी को हिरासत में ले लिया गया है और कानूनी कार्रवाई शुरू की गयी.

ये भी पढ़ें: 12 साल के 12 बड़े आंदोलन : किसानों-पहलवानों के प्रोटेस्ट से NEET पेपर लीक और SIR तक

जवान बोला- मेरे गले पर चाकू से हमले की हुई कोशिश

सीआईएसएफ कांस्टेबल बिक्रम ने पत्रकारों को बताया कि हमलावर ने उनके गले को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन वह खुद को बचाने में सफल रहे. कुमार ने कहा, ‘मैं प्रदर्शनकारी को बैरिकेड के पास से ले जा रहा था. तभी उसने मुझ पर चाकू से हमला कर दिया. हमला मेरी गर्दन के पास करने का इरादा था, लेकिन मैं बच गया और यह मेरी बांह पर लग गया.’

ये भी पढ़ें: CEC के खिलाफ NSUI का 'मुर्दा प्रदर्शन' : कफन ओढ़कर सड़क पर लेट गए, दिल्ली पुलिस ने किया डिटेन

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस घायल कांस्टेबल को आरएमएल अस्पताल ले गयी. पुलिस ने कहा कि चोट मामूली थी, इसलिए उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. पुलिस ने कहा कि वह घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज सहित संबंधित सबूत एकत्र कर रही है.

The post जंतर मंतर पर NSUI का विरोध प्रदर्शन, CISF जवान पर जानलेवा हमला appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User