गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

Oct 07, 2026 - 15:28
0 0
गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

PM Modi: 7 अक्टूबर 2001 नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यही राजनीतिक सफर अगले 25 साल तक बिना रुके चलता रहेगा. गुजरात की सत्ता से शुरू हुआ यह सफर दिल्ली की गद्दी तक पहुंचा और नरेंद्र मोदी अब लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री हैं. सरकार के मुखिया के तौर पर 25 साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और देश की सेवा पूरी निष्ठा से करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई.

2014 में बदली भूमिका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक राज्य की कमान संभाली. गुजरात की राजनीति में मजबूत पकड़ बनाने के बाद उनका अगला बड़ा पड़ाव राष्ट्रीय राजनीति बना. 2014 का लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी के राजनीतिक सफर का बड़ा मोड़ साबित हुआ. बीजेपी ने उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा और इसके बाद नरेंद्र मोदी पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने. गुजरात के मुख्यमंत्री की कुर्सी से निकलकर वह सीधे देश की सरकार के मुखिया बन गए.

2019 में दूसरी बार, 2024 में तीसरी बार PM

2019 के लोकसभा चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. फिर 2024 में वह लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने. इस तरह गुजरात के मुख्यमंत्री से शुरू हुआ उनका सफर केंद्र की सत्ता में भी लगातार जारी रहा. सरकार प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने के मौके पर पीएम मोदी ने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा की.

कैबिनेट ने भी दी बधाई

इस खास मौके से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भी एक प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी. प्रस्ताव में गुजरात से दिल्ली तक उनके राजनीतिक और प्रशासनिक सफर का जिक्र किया गया.

नेताओं की बधाइयों का सिलसिला

पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर कई नेताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने उनके लंबे राजनीतिक सफर का जिक्र किया और आगे के लिए शुभकामनाएं दीं.

Also Read: PM मोदी-अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के विरोध में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, गया में 8 अक्टूबर को पुतले दहन का ऐलान

The post गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User