CJP Protest: रिहा होते ही दिल्ली पुलिस पर बरसीं ममता बनर्जी, कहा- हमें किडनैप किया, अपराधी जैसा व्यवहार किया

Oct 10, 2026 - 22:05
0 0
CJP Protest: रिहा होते ही दिल्ली पुलिस पर बरसीं ममता बनर्जी, कहा- हमें किडनैप किया, अपराधी जैसा व्यवहार किया

CJP Protest: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने रहा कर दिया है. रिहाई के तुरंत बाद तृणमूल कांग्रेस सु्प्रीमो ने मीडिया से कहा कि उनके साथ अपराधी की तरह व्यवहार किया गया. ममता दीदी ने यह भी कहा कि उनको अवैध रूप से गिरफ्तार किया गया. टीएमसी चीफ ने कहा- हमलोगों को किडनैप करके कैदी वाहन में करीब दो घंटे तक घुमाया गया. अब मैं आज रात कोलकाता नहीं लौट रही हूं. देश के युवाओं के साथ जो हो रहा है, उसका प्रतिवाद करने के लिए मैं सोमवार को ‘इंडिया’ गठबंधन के मार्च में शामिल होने के लिए दिल्ली में ही रुकूंगी.

प्रदर्शन करते समय पुलिस ने लिया हिरासत में

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) की प्रमुख को शनिवार को दिल्ली पुलिस ने उस वक्त हिरासत में ले लिया था, जब वह मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं थीं. इस पर ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली में हालात ‘आपातकाल से भी बदतर’ हो गये हैं.

ममता बनर्जी के साथ डोला, डेरेक समेत कई सांसद गिरफ्तार

ममता बनर्जी ने टीएमसी के संयुक्त सचिव डेरेक ओब्रायन और डोला सेन, राज्यसभा सदस्य समीरुल इस्लाम, लोकसभा सदस्य प्रतिमा मंडल और पूर्व सांसद साकेत गोखले के साथ साउथ एवेन्यू में एक बस स्टॉप पर धरना दिया.

ये भी पढ़ें: CJP Protest: ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, देखें X ने कैसे किया रियैक्ट

जंतर मंतर से 5 किलोमीटर पहले पुलिस ने रोका

आरोप है कि पुलिस ने उन्हें कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के आह्वान पर हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए जंतर मंतर से करीब 5 किलोमीटर दूर ही रोक दिया. तृणमूल कांग्रेस का दिल्ली कार्यालय 61, साउथ एवेन्यू में है, जो पार्टी नेता नदीमुल हक को आवंटित किया गया है.

ज्ञानेश के इस्तीफे की मांग पर कॉजपा का प्रदर्शन

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कॉजपा के आह्वान पर यहां जुटे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई के बीच ममता बनर्जी ने कहा- मुझे नहीं लगता कि उन्हें यह सब करना चाहिए, क्योंकि इस तरह की कार्रवाई से वे प्रदर्शनकारियों को और लोकप्रिय बना रहे हैं. आपातकाल से भी बदतर हालात हैं. यह ‘सुपर इमरजेंसी’ है.

दिल्ली में धरना देतीं ममता बनर्जी, डोला सेन व अन्य तृणमूल सांसद.
दिल्ली में धरना देतीं ममता बनर्जी, डोला सेन व अन्य तृणमूल सांसद.
शांति बनाये रखना और शांत रहना सबसे महत्वपूर्ण है, लेकिन आज वे जो कर रहे हैं, वह न तो देश के लिए सही है और न ही देश के लोगों के लिए. - ममता बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस

हाथों में तख्तियां लेकर टीएमसी नेताओं ने किया प्रदर्शन

तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि पुलिस ने वहां से जाने की अनुमति नहीं दी, तो उन्होंने अन्य नेताओं के साथ धरना दिया. प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं. ममता बनर्जी के मुंह पर बैंड-एड लगा हुआ था. ममता दीदी ने कहा कि पार्टी के नेता कॉजपा के प्रदर्शन में शामिल होना चाहते थे, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गयी.

हम यहां इसलिए आये, क्योंकि कॉजपा के छात्रों और युवाओं ने हमें आमंत्रित किया था. लेकिन कई नेताओं को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है और किसी को भी जंतर-मंतर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है. इसलिए हमने महसूस किया कि छात्रों, युवा पीढ़ी, ‘इंडिया’ गठबंधन, अन्य संगठनों और इस आंदोलन में हिस्सा ले रहे देश के सभी नागरिकों के प्रति एकजुटता जताना बेहतर होगा. -ममता बनर्जी, तृणमूल सुप्रीमो

शांतिपूर्ण आंदोलन की अनुमति नहीं दे रही सरकार : ममता

बंगाल की पूर्व चीफ मिनिस्टर ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शनिवार को उनसे मिलने वाले थे. अरविंद को मेरे घर आना था. उन्होंने कल रात हमें भरोसा दिलाया था कि वह आयेंगे, लेकिन मुझे जानकारी मिली है कि उन्हें भी वहां से निकलने की अनुमति नहीं दी गयी. यही समस्या है. लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन में हिस्सा लेने की अनुमति की बजाय उन्हें रोका जा रहा है.

ये भी पढ़ें: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली से आयी खबर- बंगाल की वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 16 को

The post CJP Protest: रिहा होते ही दिल्ली पुलिस पर बरसीं ममता बनर्जी, कहा- हमें किडनैप किया, अपराधी जैसा व्यवहार किया appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User