VIDEO: अभिजीत दीपके पर फूटा लोगों का गुस्सा, पूछा- देश को क्यों खराब कर रहे हो भाई?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ यात्री दीपके पर देश को बदनाम करने का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं. कुछ लोगों ने उन्हें सीआईए का एजेंट भी कहा. आइए, जानते हैं वायरल वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है. हालांकि हम यहां स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि प्रभात खबर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता.
दिल्ली एयरपोर्ट पर दीपके को यात्रियों ने घेरा
सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके नागपुर से दिल्ली पहुंचे थे. एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय कुछ यात्रियों ने उन्हें घेर लिया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति दीपके के पीछे चलते हुए उनसे सवाल करता है कि वह देश को क्यों खराब कर रहे हैं. हालांकि, दीपके इस सवाल का जवाब देने के बजाय मुस्कुराते हुए आगे बढ़ जाते हैं.
अभिजीत दीपके को कहा चोर, बच्चों को परेशान करने का भी आरोप
दिल्ली एयरपोर्ट का एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें कुछ नाराज यात्री दीपके को एयरपोर्ट से बाहर जाते समय चोर कहते सुनाई देते हैं. यात्री उन पर देश को खराब करने का आरोप भी लगाते हैं. वीडियो में कुछ लोग दीपके पर बच्चों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए भी नजर आते हैं.
ये भी पढ़ें: सौरव दास-आशुतोष रांका को तिहाड़ जेल भेजने पर केजरीवाल-प्रकाश राज नाराज, पूछा- क्या तिरंगा लहराना अपराध है?
The post VIDEO: अभिजीत दीपके पर फूटा लोगों का गुस्सा, पूछा- देश को क्यों खराब कर रहे हो भाई? appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)