अमेरिकी संसद में गूंजा कैप्टन स्मित मच्छार का शौर्य, आतंकी हमले को नाकाम करने वाले इंडियन पायलट के सम्मान में हाउस प्रस्ताव
फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कथित आतंकी हमले को नाकाम कर सैकड़ों यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार के साहस को अब अमेरिकी संसद में भी सम्मान मिला है. एएआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में उनके सम्मान में एक प्रस्ताव पेश किया गया है. इसमें कैप्टन मच्छर के साथ फ्लाइट के चालक दल और उन यात्रियों की भी सराहना की गई है, जिन्होंने हमलावर को काबू करने में मदद की.
अमेरिकी सांसदों ने पेश किया प्रस्ताव
अमेरिकी सांसद जोश गॉटहाइमर, डॉन बेकन और माइकल मैककॉल ने 5 अक्टूबर को यह प्रस्ताव पेश किया. प्रस्ताव को आगे की कार्रवाई के लिए हाउस कमेटी ऑन फॉरेन अफेयर्स के पास भेज दिया गया है. इसमें फ्लाईदुबई फ्लाइट 1073 पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए कैप्टन मच्छार के साहस को अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन की सुरक्षा के लिए अहम बताया गया है.
कॉकपिट में को-पायलट ने किया था हमला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट 1073 ने 30 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी. विमान में करीब 174 यात्री सवार थे, जिनमें चार अमेरिकी नागरिक और 27 बच्चे भी शामिल थे. उड़ान के दौरान फर्स्ट ऑफिसर ने कॉकपिट में कैप्टन स्मित मच्छार पर विमान के इमरजेंसी क्रैश एक्स से हमला कर दिया और विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की.
30 सेकेंड में 16 हजार फीट नीचे आया विमान
हमले के दौरान विमान तेजी से नीचे आने लगा. अमेरिकी प्रस्ताव के अनुसार, विमान ने 30 सेकेंड से भी कम समय में 16 हजार फीट से ज्यादा ऊंचाई खो दी. इस दौरान कॉकपिट में हालात बेहद गंभीर हो गए और विमान के यात्रियों की जान पर बड़ा खतरा मंडराने लगा.
गंभीर चोट के बावजूद कैप्टन ने नहीं मानी हार
हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छर ने हिम्मत नहीं छोड़ी. उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफलता हासिल की. इसके बाद ड्यूटी से बाहर मौजूद पायलट कॉकपिट में पहुंचे और विमान को सुरक्षित उतारने की प्रक्रिया संभाली. वहीं, केबिन क्रू और यात्रियों ने हमलावर को काबू करने में मदद की.
ईरान को लेकर ट्रंप का दावा
इस मामले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से लगता है कि फ्लाईदुबई विमान पर हुए कथित आतंकी हमले के पीछे ईरान जिम्मेदार था. ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या उन्हें ईरान की भूमिका पर विश्वास है, तो उन्होंने जवाब दिया, “मैं व्यक्तिगत रूप से ऐसा मानता हूं.”
कैप्टन स्मित की सेहत में लगातार सुधार
भारतीय दूतावास ने यूएई में कैप्टन स्मित मच्छार के स्वास्थ्य को लेकर भी अपडेट दिया है. दूतावास के मुताबिक, कैप्टन स्मित की हालत में लगातार सुधार हो रहा है और वह धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं. दूतावास ने बताया कि वह उनके परिवार, डॉक्टरों और स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है और हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहा है.
ये भी पढ़ें-PoK में पाकिस्तान के खिलाफ फिर भड़का आंदोलन, JAAC ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया ऐलान
The post अमेरिकी संसद में गूंजा कैप्टन स्मित मच्छार का शौर्य, आतंकी हमले को नाकाम करने वाले इंडियन पायलट के सम्मान में हाउस प्रस्ताव appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)