ब्लैक सी में तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय क्रू को सुरक्षित बचाया गया

Oct 07, 2026 - 15:28
0 0
ब्लैक सी में तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय क्रू को सुरक्षित बचाया गया

रूस के परिवहन मंत्रालय के मुताबिक पूरा क्रू भारतीय नागरिकों का था और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. रूसी परिवहन मंत्रालय ने अपने Telegram चैनल पर बताया कि हमले के बाद टैंकर में आग लगी. मंत्रालय के अनुसार, आग की लपटें कम होने के बाद दमकलकर्मियों के पास उस पर काबू पाने के लिए पर्याप्त संसाधन मौजूद थे.

आग लगने की सूनचा Sirius इलाके में दी गई

रूसी क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया है कि टैंकर में आग लगने की सूचना रूस के दक्षिणी क्रास्नोडार क्षेत्र के Sirius इलाके में दी गई थी. घटना के बाद सुरक्षा के लिहाज से Sirius के समुद्र तटों को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया. अधिकारियों ने पानी और हवा की स्थिति की निगरानी भी शुरू की.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी का विरोध वाला अंदाज, बैरिकेड पर चढ़ने से आकाशवाणी भवन में धरने तक, देखें तस्वीरें

Reuters के अनुसार, इस घटना में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि टैंकर में मौजूद सभी 23 लोग भारतीय नागरिक थे और सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया. किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

The post ब्लैक सी में तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय क्रू को सुरक्षित बचाया गया appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User