गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों पर होगा असर, जानें किसे मिलेगा धन-करियर का लाभ

Oct 09, 2026 - 11:51
0 0
गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों पर होगा असर, जानें किसे मिलेगा धन-करियर का लाभ

Guru Gochar 2026: देवगुरु बृहस्पति आज 8 अक्टूबर 2026 की शाम 7:03 बजे अश्लेषा नक्षत्र के चौथे पद में प्रवेश करेंगे. इस समय गुरु कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. अश्लेषा नक्षत्र में गुरु की मौजूदगी 31 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगी. गुरु अश्लेषा नक्षत्र में 23 दिनों तक रहेंगे. एस्ट्रोलॉजर नितेश निरंजन हमें बता रहे हैं कि राशियों के लिए कैसा प्रभाव लेकर आएगा देवगुरु बृहस्पति का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश

मेष राशि: सुख-सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी

मेष राशि वालों के लिए गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन सुख-सुविधाओं में वृद्धि कराने वाला रहेगा. भूमि, मकान या वाहन खरीदने की योजना पूरी हो सकती है. घर-परिवार का माहौल बेहतर रहेगा और माताजी के स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिल सकता है.

वृषभ राशि: पराक्रम बढ़ेगा, यात्रा के योग

वृषभ राशि के जातकों के साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. छोटे भाई-बहनों और मित्रों का सहयोग मिलेगा. संचार, लेखन और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय विशेष रूप से अच्छा रह सकता है. काम के सिलसिले में छोटी यात्राएं होंगी.

मिथुन राशि: धन से जुड़ी परेशानियां होंगी दूर

मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का यह गोचर आर्थिक दृष्टि से लाभकारी रहेगा. संचित धन में बढ़ोतरी हो सकती है और लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं. आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे कार्यों को पूरा कराने में मदद मिलेगी.

कर्क राशि: आत्मविश्वास और मान-सम्मान बढ़ेगा

कर्क राशि में ही गुरु का गोचर होने के कारण इस राशि के जातकों के लिए समय खास रहेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है.

सिंह राशि: खर्च बढ़ेंगे, विदेश से लाभ

सिंह राशि वालों के खर्च अचानक बढ़ सकते हैं. धार्मिक कार्यों, यात्रा या अन्य जरूरी कामों पर धन खर्च होगा. हालांकि, विदेश यात्रा, विदेश में नौकरी या विदेशी व्यापार से जुड़े प्रयासों में सफलता मिल सकती है.

कन्या राशि: आय के नए रास्ते खुलेंगे

कन्या राशि वालों के लिए यह समय धन लाभ और इच्छाओं की पूर्ति का रहेगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. बड़े भाई-बहनों और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.

तुला राशि: नौकरी और व्यापार में तरक्की

तुला राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से यह गोचर काफी शुभ रहेगा. नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं. व्यापारियों के लिए नए सौदे फाइनल होने के योग हैं. पिता और गुरुजनों का मार्गदर्शन मिलेगा .

वृश्चिक राशि: रुके काम होंगे पूरे

वृश्चिक राशि वालों का भाग्य मजबूत होगा. धार्मिक यात्रा और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. उच्च शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है. लंबे समय से अटके हुए काम दोबारा गति पकड़ेंगे और मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है.

धनु राशि: धन लाभ के साथ स्वास्थ्य का ध्यान

धनु राशि वालों को इस दौरान थोड़ा सतर्क रहना होगा. अचानक धन लाभ और पैतृक संपत्ति से फायदा मिलने के योग हैं. हालांकि, स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें. शोध, ज्योतिष और अन्य गूढ़ विषयों से जुड़े लोगों के लिए यह समय अच्छा रह सकता है.

मकर राशि: दांपत्य जीवन होगा मधुर

मकर राशि वालों के लिए गुरु का यह परिवर्तन दांपत्य जीवन और साझेदारी के लिहाज से शुभ रहेगा. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी. उनके नाम से किए गए कार्यों में सफलता मिल सकती है.

कुंभ राशि: विरोधियों पर मिलेगी जीत

कुंभ राशि वालों के लिए यह समय प्रतिस्पर्धा में सफलता दिलाने वाला हो सकता है. विरोधियों पर विजय मिलेगी और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी राहत की उम्मीद है. नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है.

मीन राशि: शिक्षा और प्रेम में शुभ परिणाम

मीन राशि के विद्यार्थियों के लिए गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन काफी अच्छा रहेगा. रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है.

गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से क्या बदलेगा?

अश्लेषा नक्षत्र में गुरु का प्रवेश कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है. खासकर धन, करियर, शिक्षा, व्यापार और पारिवारिक जीवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. वहीं कुछ राशियों को खर्च और स्वास्थ्य के मामले में सावधानी रखनी होगी. गुरु की मजबूत स्थिति के कारण इसके प्रभाव को ज्योतिष में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

The post गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों पर होगा असर, जानें किसे मिलेगा धन-करियर का लाभ appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User