Aaj Ka Rashifal 9 October 2026: वृषभ रहें सावधान, कन्या के रिश्ते सुधरेंगे, जानें राशिफल

Oct 09, 2026 - 11:51
0 0
Aaj Ka Rashifal 9 October 2026: वृषभ रहें सावधान, कन्या के रिश्ते सुधरेंगे, जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 October 2026: आज 9 अक्टूबर 2026 शुक्रवार का दिन लक्ष्मी मां को समर्पित है. आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगी. किसी को नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी, तो किसी को स्वास्थ्य और विरोधियों से सावधान रहना होगा. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ. एन के बेरा से मेष से मीन तक आज का राशिफल.

आज का मेष राशि

मेष राशि वालों को आज रोजी-रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे. नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा. हालांकि, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है. दुर्घटना या शल्य चिकित्सा जैसी स्थिति से बचने के लिए विशेष सावधानी रखें.

आज का वृषभ राशि

आपके प्रयास और उत्साह से कई बिगड़े काम बनेंगे. क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखें. विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी और मुकदमे का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है.

आज का मिथुन राशि

नौकरी में प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं. महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे. स्वजन और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा. आय के साधनों में वृद्धि होगी और बकाया रकम मिलने की संभावना है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.

आज का कर्क राशि

नौकरी या व्यवसाय में बदलाव हो सकता है, जो आगे चलकर लाभकारी साबित होगा. रुके हुए काम पूरे होंगे और पद-प्रतिष्ठा मिल सकती है. व्यापार में लेन-देन करते समय सावधानी रखें. विरोधियों से सतर्क रहें.

आज का सिंह राशि

इस समय नया काम शुरू करने से बचें. कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन परेशान हो सकता है. बेवजह के कामों से दूरी रखें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. हालांकि, आपकी मेहनत का उचित लाभ मिलेगा.

आज का कन्या राशि

व्यापार और कार्यक्षेत्र से जुड़ी चिंताएं कम होंगी. जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं. प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी. मानसिक शांति के साथ घर-परिवार में सुख का वातावरण बना रहेगा.

ये भी पढ़ें: अंकित की पुरानी मोहब्बत नहीं बची, अब कब होगी शादी? जानें उसकी तुला राशि के साथ अन्य राशियों का लव राशिफल

आज का तुला राशि

नौकरी और रोजगार में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे, जिससे तनाव बढ़ सकता है. किसी भी काम में जल्दबाजी न करें. सावधानी नहीं बरतने पर परेशानी में फंस सकते हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

आज का वृश्चिक राशि

बिगड़ा हुआ काम फिर से बन सकता है. धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे. राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा. मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी. घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा.

आज का धनु राशि

धनु राशि वालों के कारोबार और कार्यक्षेत्र में उन्नति के रास्ते खुलेंगे. आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. अधिकारी और सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे. प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा और समय खुशी से बीतेगा.

आज का मकर राशि

पड़ोसियों और मित्रों का सहयोग मिलेगा. कारोबार की स्थिति पिछले दिनों की तुलना में बेहतर होगी. लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं. किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है.

आज का कुंभ राशि

बाधाओं के बावजूद सफलता मिलने के योग हैं. धन प्राप्ति के नए साधन बनेंगे. मेहनत सफल होगी और पहले दिया हुआ उधार पैसा वापस मिल सकता है. अपनी बुद्धि और विवेक से महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे.

आज का मीन राशि

दिन मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा. आय में कुछ कमी हो सकती है, हालांकि जरूरतें पूरी करने के साधन बने रहेंगे. जमीन-जायदाद से जुड़े काम में परेशानी आ सकती है. स्वजन और मित्रों से मनमुटाव संभव है.

9 अक्टूबर 2026 का शुभ पंचांग

  • वार: शुक्रवार
  • तिथि: कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, रात 9:36 बजे तक, इसके बाद अमावस्या
  • नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी, रात करीब 9:19 बजे तक
  • चंद्रमा: कन्या राशि में
  • सूर्योदय: सुबह 5:43 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 5:29 बजे
  • राहुकाल: सुबह 10:08 बजे से 11:36 बजे तक
  • यमगंड: दोपहर 2:33 बजे से शाम 4:01 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:12 बजे से 11:59 बजे तक

The post Aaj Ka Rashifal 9 October 2026: वृषभ रहें सावधान, कन्या के रिश्ते सुधरेंगे, जानें राशिफल appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User