चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने जारी किया VIDEO, कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त हमसे मिल क्यों नहीं रहे?
चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस और विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को तेज हो गया. विपक्षी सांसदों ने वोटर लिस्ट और SIR (Special Intensive Revision) को लेकर चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग की.हालांकि उन्हें बीच में ही रोक दिया गया. जिसको लेकर राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर सवाल किया कि विपक्षी सांसदों को मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने के लिए तैयार क्यों नहीं हैं?
राहुल गांधी ने दावा किया लोकसभा और राज्यसभा के 300 से ज्यादा विपक्षी सांसद चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलने के लिए मार्च कर रहे थे,लेकिन पुलिस ने सांसदों को चुनाव आयोग के दफ्तर से करीब 100 मीटर पहले ही रोक दिया.
राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर उठाए सवाल
राहुल गांधी ने वीडियो में कहा कि विपक्ष के 300 से ज्यादा सांसद चुनाव आयोग से मिलने जा रहे थे. उन्होंने सवाल उठाया कि जब ये सांसद देश के करोड़ों लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो उन्हें चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलने से क्यों रोका जा रहा है.
राहुल गांधी ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसद अपनी बात चुनाव आयोग के सामने रखना चाहते हैं और उन्हें मिलने का मौका दिया जाना चाहिए.
आकाशवाणी भवन के पास रोके गए विपक्षी सांसद
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और INDIA ब्लॉक के कई अन्य सांसद चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन उन्हें आगे जाने से रोक दिया गया. इसके बाद कई विपक्षी नेता चुनाव आयोग के नजदीक स्थित आकाशवाणी भवन के पास धरने पर बैठ गए. चुनाव आयोग से यह जगह करीब 100 मीटर की दूरी पर है. विपक्षी सांसदों का कहना था कि वे शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव आयुक्तों से मिलकर अपने सवाल रखना चाहते हैं.
The post चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने जारी किया VIDEO, कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त हमसे मिल क्यों नहीं रहे? appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)