अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन के पोस्ट से गरमाई सियासत, CJP के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस-BJP में जुबानी जंग
अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन के एक्स पोस्ट को लेकर भारत में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP पर निशाना साधा है, जबकि तेलंगाना BJP अध्यक्ष एन रामचंदर राव ने CJP को मिलने वाली कथित विदेशी फंडिंग का मुद्दा उठाया है. दोनों नेताओं के बयानों से CJP और उसके प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक विवाद और बढ़ गया है.
तेलंगाना BJP अध्यक्ष ने विदेशी फंडिंग का आरोप लगाया
अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन के एक्स पोस्ट पर तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष एन रामचंदर राव ने कहा, “मैरी मिलबेन ने खुलासा किया है कि CJP को अमेरिका से फंड मिल रहा है. भारत को अस्थिर करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गतिविधियां चलाने के लिए देश में विदेशी पैसा भेजा जा रहा है.
हम पहले भी ऐसा देख चुके हैं. शाहीन बाग का मामला भी कुछ ऐसा ही था. जब नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ आंदोलन चल रहा था, तब सांप्रदायिक झड़पें कराई गई थीं.
इस बार भी CJP का इस्तेमाल किया जा रहा है. यह आम आदमी पार्टी (AAP) का फ्रंट संगठन है. इससे पता चलता है कि उसे जॉर्ज सोरोस से जुड़ी एजेंसियों समेत विदेशी एजेंसियों से फंड मिल रहा है.”
वीडियो में देखें एन रामचंदर राव ने क्या कहा-
कांग्रेस ने क्या कहा?
अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन के एक्स पोस्ट पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, “यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी की पुरानी चाल है. जब भी कोई आंदोलन होता है, तो इस तरह के बयान दिलवाए जाते हैं. क्या उन्होंने पहली बार ऐसा किया है? वे कई लोगों के साथ ऐसा कर चुके हैं.
जब तक किसी बात की प्रामाणिकता और पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक एयरपोर्ट पर एक-दो लोगों को नारे लगाने के लिए भेजने से कुछ नहीं रुकने वाला.
यह आंदोलन संविधान को बचाने का आंदोलन है. यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है. इसका मकसद लोकतंत्र, मतदान के अधिकार और हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के मूल स्वरूप की रक्षा करना है.
बीजेपी चाहे जितनी भी राजनीतिक धोखाधड़ी कर ले या अपना असली राजनीतिक चेहरा छिपाने की कोशिश करे, अब उसकी सच्चाई को छिपाया या दबाया नहीं जा सकता.”
वीडियो में देखें कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने क्या कहा-
ये भी पढ़ें: सिंगर मैरी मिलबेन का दावा- अमेरिकी डोनर्स कर रहे CJP को फंडिंग, पीएम मोदी को ऐसी ताकतों के सामने झुकने की जरूरत नहीं
मैरी मिलबेन ने अपने एक्स पोस्ट में CJP को अमेरिका से फंडिंग मिलने का दावा किया है. उन्होंने विदेशी फंडिंग को भारत की स्थिरता के लिए खतरा बताया. इसके साथ ही उनके पोस्ट में CJP की गतिविधियों और भारत के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर सवाल उठाए गए.
The post अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन के पोस्ट से गरमाई सियासत, CJP के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस-BJP में जुबानी जंग appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)