छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला: कुमार विश्वास के रामकथा कार्यक्रम का चार्जशीट में जिक्र, 25 लाख की व्यवस्था की बात

Oct 07, 2026 - 15:28
0 0
छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला: कुमार विश्वास के रामकथा कार्यक्रम का चार्जशीट में जिक्र, 25 लाख की व्यवस्था की बात

EOW के मुताबिक, 5 अप्रैल 2022 को कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और सूर्यकांत तिवारी के बीच हुई WhatsApp बातचीत में रामनवमी के मौके पर खैरागढ़ में आयोजित कुमार विश्वास के कार्यक्रम के लिए 25 लाख रुपये की व्यवस्था किए जाने की बात सामने आई. जांच एजेंसी ने इस बातचीत के संदेशों के स्क्रीनशॉट भी चार्जशीट के साथ लगाए हैं.

इसके बाद 6 अप्रैल और 7 अप्रैल की बातचीत में नकद रकम मिलने और उसे आगे पहुंचाने से जुड़े संदेशों का भी जिक्र है. EOW ने इन बातचीत को जब्त डायरी और रकम पहुंचाने वाले लोगों के बयानों से मिलाकर जांच करने की बात कही है.

कुमार विश्वास का सीधा कनेक्शन क्या है?

चार्जशीट में उनके कार्यक्रम के लिए रकम की व्यवस्था से जुड़ी बातचीत का उल्लेख है. EOW की जांच के मुताबिक, यह कार्यक्रम 2022 में खैरागढ़ उपचुनाव के दौरान हुआ था. कार्यक्रम का नाम 'हमर भांचा राम' बताया गया है. उस समय इसे लेकर राजनीतिक विवाद और चुनाव आयोग में शिकायत की बात भी रिपोर्टों में सामने आई थी.

ये भी पढ़ें: महिला पत्रकार से बदसलूकी के आरोपी ACP विवेक भगत का प्रमोशन रुका, आधी रात जारी हुआ आदेश

चार्जशीट में किस बात की जांच हो रही है?

EOW की चार्जशीट में देवेंद्र यादव और सूर्यकांत तिवारी की बातचीत, डायरी में दर्ज रिकॉर्ड और दूसरे डिजिटल साक्ष्यों का उल्लेख है. एजेंसी इन रिकॉर्ड्स के आधार पर यह जांच कर रही है कि रकम कहां से आई और उसे किस तरह इस्तेमाल किया गया.

The post छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला: कुमार विश्वास के रामकथा कार्यक्रम का चार्जशीट में जिक्र, 25 लाख की व्यवस्था की बात appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User